फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Marathon 2024: देश-विदेश के नौ हजार धावक दौड़े पटना मैराथन में, साइना नेहवाल ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

Sun, 01 Dec 2024 02:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पटनावासियों एवं बिहारवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है। उन्होंने सफलतापूर्वक आयोजन के लिए धावकों, आयोजकों, अधिकारियों तथा जिलेवासियों का आभार जताया।
 
विज्ञापन
1 of 4
पटना मैराथन 2024 - फोटो : सोशल मीडिया।
नशामुक्त बिहार का संदेश देने के लिए पटना मैराथन रविवार को संपन्न हुआ। देश-विदेश से लगभग 9,000 प्रतिभागियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों ने उत्साह से भाग लिया। इसका आयोजन बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पादन और प्रबंधन विभाग ने किया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल शामिल हुई। साइना नेहवाल और मद्य निषेध विभाग के मंत्री रत्नेश सदा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पटनावासियों एवं बिहारवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों तथा आयोजकों द्वारा रमणीक एवं मनमोहक मैराथन रूट गंगा तट-जेपी गंगापथ की काफी सराहना की। पटना डीएम ने सफलतापूर्वक आयोजन के लिए धावकों, आयोजकों, अधिकारियों तथा जिलेवासियों का आभार जताया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पटना मैराथन 2024 - फोटो : सोशल मीडिया।
दौड़ की मॉनिटरिंग इलेक्ट्रॉनिक तरीके से
चार कैटेगरी में आयोजित इस मैराथन में देश के अन्य राज्यों से आए करीब 500, बिहार के 5000 धावक शामिल हुए। दौड़ की मॉनिटरिंग इलेक्ट्रॉनिक तरीके से की जा रही है। इसके लिए प्रतिभागियों के हाथ पर बैंड बांधा गया। इस बैंड में चिप लगे हुए थे। यह चिप कंप्यूटर से जुड़ा था। जिला प्रशासन द्वारा पटना मैराथन को लेकर तैयारी पूरी की गई थी। गांधी मैदान से इसकी शुरुआत हुई। रविवार सुबह चार बजे से प्रतिभागी पहुंचने लगे। साढ़े पांच बजे फुल यानी 42 किमी दौड़ और हाफ यानी 21 किमी दौड़ की शुरुआत हुई। वहीं सात बजे 10 किमी दौड़ की शुरुआत हुई। डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा खुद इसकी निगरानी रख रहे थे। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 40 दंडाधिकारी के साथ 150 जवान, और 500 ट्रैफिक पुलिस के जवान की तैनाती की गई है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और मंत्री रत्नेश सदा। - फोटो : सोशल मीडिया।
10 हजार से लेकर दो लाख तक का पुरस्कार
मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अनुसार,  आमजनों में नशामुक्ति के व्यापक प्रचार-प्रसार एक दिसंबर यानी रविवार को पटना के गांधी मैदान में सुबह पांच बजे गेट नंबर एक से मैराथन-2024 का आयोजन हो रहा है। यह मैराथन मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा कराया जा रहा है, जिसके प्रायोजक भारतीय स्टेट बैंक, पटना है। विभाग द्वारा 2022 से लगातार मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसका थीम पटना मैराथन का थीम 'रन फॉर नशा मुक्त बिहार" रखा गया था। मैराथन के अलग-अलग श्रेणी में जीतने वाले धावकों को 10 हजार से लेकर दो लाख तक का पुरस्कार दिया गया। 
 
विज्ञापन

4 of 4
पटना मैराथन 2024। - फोटो : सोशल मीडिया।
पटना मैराथन 2024 में प्रत्येक श्रेणी के दौड़ के निबंधन के लिए छः कैटेगरी रखी गयी थी।
1. सामान्य कैटेगरी
2. ऑफिसर्स कैटेगरी
3. एसबीआई कैटेगरी
4. ईलीट कैटेगरी
5. एज कैटेगरी
6. बिहार Fastest कैटेगरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें