जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए पाक समर्थित आतंकी के द्वारा कायराना हमला होने के बाद भारत सरकार ने अटारी बॉर्डर बंद करने का एलान कर दिया है। वहीं, इसके साथ ही भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस जाने का आदेश भी जारी कर दिया है। इसके बाद लोग वापस लौटने लगे हैं। वहीं, शादी कर कई दशकों से यहां रह रहे पाकिस्तान महिलाओं ने कहा, हमें ऐसा कोई आदेश नहीं मिला हम खुश हैं। यहां पति के साथ रह रहे हैं, हमें लॉन्ग टर्म वीजा मिला हुआ है।