वैशाली टूरिस्ट डेस्टिनेशन
- फोटो : अमर उजाला
देवी-देवताओं की आराधना और नए साल की शुभकामनाएं
सैलानी भगवान शिव, महावीर और गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। वहीं, स्थानीय लोग इन धार्मिक स्थलों की पवित्रता और महत्व को बनाए रखते हुए नव वर्ष का स्वागत करते हैं। गौरतलब है कि वैशाली में नए साल का जश्न सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अनुभव है। यह स्थल हर साल लाखों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है और यही इसकी खासियत है।