केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने SDRF की मोटर बोट पर सवार होकर सीढ़ी घाट, आश्रम घाट, लकड़ीढही घाट, अखाड़ा घाट और चंदवारा घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आपदा प्रबंधन विभाग और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि यह बिहार का महान पर्व है, जिसमें लाखों श्रद्धालु छठ घाट पर आकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। उन्होंने घोषणा की कि घाटों की संख्या बढ़ाने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से नई योजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा।