मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जलजमाव से मिलेगा छुटकारा
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे ट्रैक के नीचे जाम हो चुके नाले बने परेशानी की जड़
मुजफ्फरपुर शहर में बरसात के दिनों में सबसे अधिक जलजमाव स्टेशन रोड, प्लेटफॉर्म और रेलवे कॉलोनी के आसपास देखने को मिलता है। इसके पीछे मुख्य कारण रेलवे ट्रैक के नीचे बने पुराने और जाम हो चुके नाले हैं, जो वर्षों से बेकार पड़े हैं। रेलवे लाइन के कारण शहर के उत्तरी हिस्से का पानी नहीं निकल पाता है, जिससे हर साल बारिश में जलभराव हो जाता है। स्टेशन के आसपास जलजमाव से प्लेटफॉर्म और सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्लेटफॉर्म पर आने वाले यात्रियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे रेलवे की छवि पर भी असर पड़ता है। स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में जब स्थानीय लोगों ने रेल मंत्री को इस समस्या से अवगत कराया, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया और माइक्रो टनलिंग तकनीक से जल निकासी का निर्देश दिया।