फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: AES को लेकर जागरूकता के लिए घर-घर जाने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग; अब तक चमकी बुखार के 4 मामले मिले

Fri, 29 Mar 2024 12:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: AES को लेकर जागरूकता के लिए घर-घर जाने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग; अब तक चमकी बुखार के 4 मामले मिले
Muzaffarpur: Health department preparing to go door-to-door for awareness regarding AES; 4 cases confirmed
 
विज्ञापन
1 of 4
AES की रोकथाम के लिए तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग - फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कमर कस ली है। इस बीमारी पर रोकथाम को लिए और जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब घर-घर जाने की तैयारी में है। प्रचार-प्रसार में और भी तेजी लाए जाने के लिए कार्रवाई की जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि चमकी बुखार से बचाव को लेकर के हमारी तैयारी पूरी है। हालांकि अब तक चमकी बुखार के चार मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

2 of 4
AES की रोकथाम के लिए तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग - फोटो : अमर उजाला
गर्मी बढ़ने और उमस में वृद्धि के साथ चमकी बुखार के मामलों में इजाफे की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उसे रोकने के लिए जी जान से जुट गया है। अब तक चार केस की पुष्टि के बाद अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग अब डोर टू डोर विजिट करने और लोगों को चमकी बुखार से कैसे बचाव हो, इसको लेकर अंतिम रूप में तैयारी में जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के लिए बच्चों में होने वाली इस बीमारी पर रोकथाम और लगाम लगाने को लेकर सभी स्तर की तैयारी को पूरा कर लिया गया है। अब गांव में जाकर प्रचार-प्रसार के अभियान को और भी तेज करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
AES की रोकथाम के लिए तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बैनर पोस्टर हैंड पंफलेट और अन्य सामग्री को मंगवा लिया गया है और इसकी जल्द ही शुरुआत कर दी जाएगी। शहर के लेकर ग्रामीण क्षेत्रों और नगर निकाय क्षेत्र के साथ-साथ जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र के पीएचसी में इसकी जल्द शुरुआत की जा रही है। आम आदमी को और बच्चों को इस बीमारी से कैसे बचाव किया जा सके, इसको लेकर अभियान चलाए जाने के लिए निर्देश दिए गए।

जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष चमकी बुखार के चार मामले प्रतिवेदित किए गए हैं, जिनमें से दो केस सीतामढ़ी और दो केस मुजफ्फरपुर जिले से सामने आए हैं। जबकि प्रभावित हुए सभी चार बच्चे ठीक होकर घर लौट चुके हैं और अब तक हालत सामान्य है।
विज्ञापन

4 of 4
सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि चमकी बुखार (AES) को लेकर हम लोग बेहद गंभीर हैं और इसको लेकर अपने अभियान को और तेज करने जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अब ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जन जागरूकता का अभियान चलाया जाएगा और इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
 
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए सभी बुनियादी सुविधा को उपलब्ध कराया जा चुका है। सभी तरह की दवाओं के साथ-साथ अन्य फैसिलिटीज के साथ मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही प्रचार-प्रसार के लिए अब ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को और भी तेज किया जाएगा। ताकि लोग इसे लेकर जागरूक हो सकें और इस AES पर हम लोग काबू पा सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें