प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटवा
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम की आज की कार्रवाई से ड्यूटी से कन्नी काटने वाले सरकारी कर्मियों की बेचैनी बढ़ गई है। लेकिन स्थानीय लोग एसडीएम के इस औचक निरीक्षण से काफी खुश नजर आ रहे हैं। अस्पताल से अनुपस्थित डॉक्टरों से एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कब तक नमाज पढ़कर आएंगे। हम यहीं इंतजार कर लेते हैं। नमाज पढ़ने गए डॉक्टर को बुलाइए और अपनी मीटिंग का पत्र भी मुझे भेजिए। हालांकि जब तक एसडीएम बनकटवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रुकी रहीं, तब तक न तो नमाज वाले डॉक्टर नमाज की तस्वीर भेज सके और न ही ट्रेनिंग वाले डॉक्टर ट्रेनिंग का लेटर भेज सके। एसडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स से ड्यूटी से गायब डॉक्टरों का नाम पूछकर नोट किया और वापस लौट गईं।