पूर्व विधायक दिवंगत मुसाफिर पासवान के पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
‘जदयू केवल मलाई खाने तक सीमित’
तेजस्वी ने केंद्र सरकार में जदयू के मंत्रियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जदयू के पास केंद्र में कई मंत्रालय हैं, लेकिन वे केवल मलाई खाने और सत्ता का आनंद उठाने तक सीमित हैं। अगर ललन सिंह में हिम्मत है, तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएं। केवल मंत्री पद पर बैठे रहना और बयानबाजी करना बिहार की जनता को धोखा देना है।