फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय के लिए ऐतिहासिक दिन, शास्त्री और गांधी जयंती के साथ मना स्थापना दिवस

Wed, 02 Oct 2024 02:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News: बेगूसराय के लिए ऐतिहासिक दिन, शास्त्री और गांधी जयंती के साथ मना स्थापना दिवस
Bihar News: Historical day for Begusarai, foundation day celebrated along with Shastri and Gandhi Jayanti
 
विज्ञापन
1 of 3
बेगूसराय स्थापना दिवस के साथ बनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती - फोटो : अमर उजाला
बेगूसराय के लोगों के लिए आज दो अक्तूबर का दिन बेहद खास है, क्योंकि यह महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ ही बेगूसराय का स्थापना दिवस भी है। बेगूसराय आज 52वां स्थापना दिवस मना रहा है, जो कि दो अक्तूबर 1972 को मुंगेर जिले से अलग होकर एक स्वतंत्र जिला बना था। इस विशेष अवसर पर जिला प्रशासन ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।
 
प्रभात रैली और श्रद्धांजलि
जिला के डीएम तुषार सिंगला और एसपी मनीष के नेतृत्व में पुलिस लाइन से एक प्रभात रैली निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चे और अन्य अधिकारी शामिल हुए। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, और इसके दौरान महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्वर्ण जयंती पुस्तकालय में गांधीजी की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भजन का आयोजन भी हुआ।
 
विज्ञापन

2 of 3
प्रभात फेरी के दौरान पुलिस तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
उत्सव और बधाई संदेश
डीएम तुषार सिंगला ने बेगूसराय के स्थापना दिवस के मौके पर जिले के लोगों को बधाई देते हुए इसे एक खास दिन बताया। उन्होंने कहा कि आज स्वच्छता पखवाड़ा का भी समापन हो रहा है, जिसमें आम लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। डीएम ने यह भी बताया कि आज कई नई योजनाओं का उद्घाटन भी किया जा रहा है, जिनमें नगर निगम की ओर से सीवरेज की योजनाएं प्रमुख हैं। एसपी मनीष ने भी स्थापना दिवस, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर जिले के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बेगूसराय स्थापना दिवस के साथ बनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती - फोटो : अमर उजाला
इतिहास और महत्व
बेगूसराय जिला पहले मुंगेर जिले का हिस्सा था और एक अनुमंडल के रूप में छह जनवरी 1870 को अस्तित्व में आया था। दो अक्तूबर 1972 को इसे एक स्वतंत्र जिला का दर्जा दिया गया। आज बेगूसराय 52 साल का हो चुका है। इस अवसर पर जिले के लोग गर्व और खुशी महसूस कर रहे हैं।
 
वहीं, स्थानीय विधायक राजकुमार सिंह ने भी इस मौके पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें