बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव दूल्हा बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती लालू के घर की बड़ी बहू बनने जा रही है। हालांकि, अभी इसका औपचारिक एलान नहीं हुआ है। एश्वर्या राय की पढ़ाई पटना में हुई है। उन्होंने आगे की पढ़ाई दिल्ली से की है।
विज्ञापन
3 of 5
सूत्रों की मानें तो पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी से तेज प्रताप के रिश्ते को लालू की मंजूरी मिल गई है। राबड़ी देवी को भी यह रिश्ता पसंद है। शादी की तिथि तय नहीं है, लेकिन शादी अगले महीने हो सकती है।
4 of 5
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो 18 अप्रैल को पटना में सगाई होगी। इसके लिए होटल मौर्य को बुक किया गया है। बेटे की शादी में लालू उपस्थित होंगे या नहीं यह भी अभी तय नहीं है। चंद्रिका प्रसाद सारण जिले के ही रहने वाले हैं। वह राजद सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद के दोनों बेटों की शादी को लेकर मीडिया में बातें होती रही हैं। पिछले दिनों ही जब मीडिया ने तेज प्रताप यादव से शादी को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि सुशील मोदी ही उनके लिए लड़की ढूंढ कर लाएंगे।