सहरसा में सहरसा-मानसी रेलखंड के कोपरिया स्टेशन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक युवक मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को छू लिया। जैसे ही युवक का संपर्क बिजली की लाइन से हुआ, वह बुरी तरह झुलस गया और छटपटाते हुए नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को सलखुआ पीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया।