फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pragati Yatra: सहरसा में 23 जनवरी को आएंगे CM नीतीश, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

Mon, 20 Jan 2025 03:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Pragati Yatra News: CM नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत सहरसा में 23 जनवरी को पहुंचेंगे। इस दौरान वे करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 8
सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत 23 जनवरी को सहरसा जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सीएम नीतीश के आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
उनके आगमन को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासनिक स्तर पर लगातार कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं, गांवों और क्षेत्रों में लोगों के बीच उत्साह का माहौल है।
 
 
विज्ञापन

3 of 8
सीएम नीतीश के आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
बालिका छात्रावास का उद्घाटन, तेलवा मैदान में कार्यक्रम संभावित
मुख्यमंत्री के दौरे में सत्तर कटैया प्रखंड के मेनहा गांव में लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तीन मंजिला बालिका छात्रावास का उद्घाटन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोग बेहद उत्साहित हैं।
 

4 of 8
सीएम नीतीश के आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा, महिषी प्रखंड के तेलवा मैदान स्थित महंथ दाहौर दास कबीर उच्च विद्यालय में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संभावित है। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 8
सीएम नीतीश के आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम स्थलों पर कड़ी निगरानी और व्यवस्थाएं
मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। डीआईजी मनोज कुमार, डीएम वैभव चौधरी, और एसपी हिमांशु समेत तमाम वरीय अधिकारी कार्यक्रम स्थलों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
सीएम नीतीश के आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
हवाई अड्डा, सर्किट हाउस और अस्पताल जैसी जगहों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। कार्यक्रम स्थल पर हेलीपेड का निर्माण किया जा रहा है। हर स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।
 
विज्ञापन

7 of 8
सीएम नीतीश के आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
गांवों में उत्साह, प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री के आगमन की खबर से गांवों और क्षेत्रों में खास उत्साह है। वर्षों से ठंडे बस्ते में पड़ी योजनाओं को लेकर भी काम तेज हो गया है। वहीं, प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सकारात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

8 of 8
सीएम नीतीश के आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों की सतर्कता और कार्यक्रम का महत्व
सहरसा जिले में मुख्यमंत्री के इस दौरे को विकास और प्रशासनिक सक्रियता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नई योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। वहीं, अधिकारियों की सतर्कता से यह स्पष्ट है कि प्रशासन इस दौरे को हर स्तर पर सफल और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें