हेलीपैड बनाया गया
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री का प्रवास और कार्यक्रम
सीएम नीतीश कुमार अपने विधान पार्षद मित्र ललन सर्राफ के आवास पर रुकेंगे। उनका कार्यक्रम निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर केंद्रित रहेगा:-
- 21-22 जनवरी: किशनगंज और अररिया का दौरा।
- 23 जनवरी: सहरसा में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा और उद्घाटन के बाद पटना वापसी।
- 27-29 जनवरी: पूर्णिया से लौटकर मधेपुरा में पुनः प्रवास और चौसा प्रखंड के रसलपुर धुरिया पंचायत में योजनाओं का उद्घाटन एवं संवाद।
29 जनवरी को विस्तृत कार्यक्रम
29 जनवरी को मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम मधेपुरा के चौसा प्रखंड के रसलपुर धुरिया पंचायत में होगा। जहां वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उसके बाद जीविका दीदियों से संवाद के तहत ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। साथ ही अन्य कार्यक्रम सदर प्रखंड के बुधमा और मानिकपुर पंचायत में संभावित हैं।