IPS हर्षवर्धन को अंतिम विदाई देने उमड़े सैकड़ों लोग
- फोटो : अमर उजाला
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई
कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार, सहरसा एसपी हिमांशु, सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर और सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। सहरसा पुलिस ने हर्षवर्धन सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हर्षवर्धन के अंतिम दर्शन किए। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल था और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
प्रथम नियुक्ति से पहले हादसे में मौत
हर्षवर्धन सिंह ने मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी से प्रशिक्षण पूरा किया था। वह अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर अपनी पहली नियुक्ति के लिए जा रहे थे। रविवार की शाम जब वह चारपहिया वाहन से हासन जा रहे थे, जहां से लगभग दस किलोमीटर पहले उनकी गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।