सहरसा जिले के महिषी प्रखंड में बाढ़ की भयावह स्थिति बन गई है। जहां दरभंगा के कीरतपुर के पास पश्चिमी बांध के टूटने से बाढ़ का पानी तेजी से फैल गया है। इससे कई गांव बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। पुनाच रही, भ्रमपुरपुर, बघवा पुनर्वास, रोटी चकला, रोटी मुसहरी, पूर्वी पुनर्वास, बालीपुर, जलई, मोहम्मदपुर और सिदिकपुर जैसे गांवों सहित लगभग 50 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं।