फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women Asian Champions Trophy Photos: भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार जीता खिताब, गया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Thu, 21 Nov 2024 01:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

भारत ने बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में हुए महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में चीन को 1-0 से हरा दिया। भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है।
विज्ञापन
1 of 6
खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
गोल्डन गर्ल दीपिका के टूर्नामेंट में 11वें गोल की मदद से भारत ने ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 1-0 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी खिताब बरकरार रखा। वहीं, गुरुवार को गया एयरपोर्ट पर वापसी के दौरान सभी महिला खिलाडियों का जमकर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
हॉकी खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल रांची में और 2016 में सिंगापुर में यह खिताब जीत चुकी भारतीय टीम ने जबर्दस्त तालमेल और संयम का परिचय देते हुए चीन को हाशिये पर रखा। फाइनल में चीन को मात देकर एक बार खिताब पर काबिज रहे।
विज्ञापन

3 of 6
खिलाड़ियों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। दीपिका भारत की जीत की हीरो रही हैं, जिन्होंने मैच का एकमात्र गोल किया। भारत के लिए यह टूर्नामेंट शानदार रहा।

4 of 6
भारतीय महिला खिलाड़ी और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
दीपिका ने टूर्नामेंट का 11वां गोल, पेनल्टी कॉर्नर पर अपने शानदार रिवर्स हिट के जरिए किया। इससे पहले शुरुआती दो क्वॉर्टर में कोई गोल नहीं हुए थे, लेकिन भारत ने एक बार तीसरे क्वॉर्टर में गोल करके बढ़त हासिल की और उसे अंत तक बनाए रखा।
विज्ञापन

5 of 6
बच्चों से मिलती हुई खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
चीन ने मुकाबले में जरूर बेहतर प्रदर्शन किया और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन वो गोल करने में सफल नहीं हो पाई। चीन ने 48 फीसदी समय तक पोजेशन अपने पास रखा और आठ सर्कल पेनिट्रेशन किए, जबकि भारत ने 14 सर्कल पेनिट्रेशन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दर्शक - फोटो : अमर उजाला
सलीमा टेटे की अगुवाई में भारत महिला टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में दबदबा कायम रखा और पूरे टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा। सेमीफाइनल में भारत ने जापान को मात दी थी। भारत ने तीसरी बार (2016, 2023, 2024) एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। इसी के साथ भारत ने साउथ कोरिया की बराबरी कर ली है। साउथ कोरिया ने भी ACT चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल तीन बार जीता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें