वट सावित्री पूजा
- फोटो : अमर उजाला
कटिहार में श्रद्धा और परंपरा का मेल
कटिहार जिले में भी वट सावित्री पूजा को लेकर व्यापक उत्साह देखा गया। महिलाएं भोर से ही तैयार होकर पूजा की थालियों में फल, फूल, सिंदूर, पूड़ी और पकवान सजाकर वट वृक्ष के नीचे पहुंचीं। वहां सावित्री-सत्यवान की कथा का पाठ हुआ और महिलाओं ने बांस की डलियों में सामग्री अर्पित कर वृक्ष की परिक्रमा की। पूरे वातावरण में श्रद्धा, आस्था और उत्साह की अनूठी छवि देखने को मिली। यह पर्व महिलाओं की निष्ठा, समर्पण और सांस्कृतिक चेतना का प्रतिबिंब बनकर सामने आया।