सड़क पर हल चलाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, लखैपुर गांव के स्थानीय निवासी, जिनमें महिलाएं और युवा शामिल थे, ने कच्ची सड़क पर धान रोप कर जिला प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सड़क के पक्कीकरण के लिए अनुरोध किया। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
गांव की निवासी गुड़िया देवी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण सड़क की स्थिति बहुत खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मोहनपुर प्रखंड के अधिकारियों को भी आवेदन देकर सड़क की स्थिति सुधारने की गुहार लगाई। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुड़िया देवी ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर केवल कागजी खेल होता रहा है और धरातल पर कुछ भी नहीं किया गया।