बिहार के बोधगया स्थित कालचक्र मैदान में बौद्ध महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, विधायक मंजू अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष नैना देवी, उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव, डिप्टी मेयर चिंता देवी, मगध प्रमंडल आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, आईजी क्षत्रनील सिंह और जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।