फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए साइक्लिस्ट शंकर ने शुरू की देशव्यापी यात्रा, फ्रांस में दिखा चुके जलवा

Mon, 28 Oct 2024 06:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Aurangabad News: शंकर ठाकुर ने कहा कि साइकिल चलाना फिट रहने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। उनके अनुसार, बढ़ती वाहन संख्या और उससे फैलने वाले प्रदूषण को साइकिल के अधिक उपयोग से कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
शंकर ठाकुर ने शुरू की देशव्यापी साइकिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला
देश-विदेश में साइक्लिंग का जलवा दिखा चुके मशहूर साइक्लिस्ट शंकर ठाकुर ने वाहनों से हो रहे प्रदूषण में कमी लाने और लोगों को साइकिलिंग के फायदों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक देशव्यापी साइकिल यात्रा शुरू की है। शंकर का मुख्य उद्देश्य लोगों को छोटी दूरी का सफर साइकिल से करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वाहनों से फैलने वाले प्रदूषण में कमी लाई जा सके। चार दिन पहले उनकी यह यात्रा दिल्ली के इंडिया गेट से शुरू हुई, जो देश के चारों कोनों तक जाएगी और लगभग 6,000 किलोमीटर का लंबा सफर तय करेगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
शंकर ठाकुर ने शुरू की देशव्यापी साइकिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला
औरंगाबाद में गर्मजोशी से स्वागत
यात्रा के चौथे दिन शंकर बिहार के औरंगाबाद पहुंचे, जहां स्थानीय चर्चित साइक्लिस्ट पवन सिंह के नेतृत्व में शहरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण संरक्षण के इस अनूठे प्रयास में सहयोग का वादा किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
शंकर ठाकुर ने शुरू की देशव्यापी साइकिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला
साइकिल से प्रदूषण में कमी का संदेश
शंकर ठाकुर ने अपने संदेश में कहा कि साइकिल चलाना न केवल पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह शारीरिक फिटनेस के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से साइकिल चलाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह फिट रहने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। उनके अनुसार, बढ़ती वाहन संख्या और उससे फैलने वाले प्रदूषण को साइकिल के अधिक उपयोग से कम किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से वह यह यात्रा कर रहे हैं।
 

4 of 5
शंकर ठाकुर ने शुरू की देशव्यापी साइकिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला
शंकर का साइक्लिंग करियर
शंकर ठाकुर साइक्लिंग के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। उन्होंने भारत की ब्रेवेट साइकिल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए 200 से 1200 किलोमीटर तक की दूरी निर्धारित समय में पूरी की है। साथ ही, फ्रांस में पेरिस क्लब परिसियन द्वारा आयोजित पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस (PBP) साइक्लिंग प्रतियोगिता में भी 1200 किलोमीटर की यात्रा 90 घंटे में पूरी की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शंकर ठाकुर ने शुरू की देशव्यापी साइकिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला
साइक्लिंग- शौक से प्रोफेशन तक का सफर 
झारखंड के बोकारो के रहने वाले शंकर ठाकुर की साइक्लिंग की यात्रा बचपन में ही शुरू हो गई थी। उन्होंने 10 साल की उम्र में अपने पिता के साथ अखबार वितरण का काम करते हुए प्रतिदिन 50 से 60 किलोमीटर साइकिल चलाई। यही साइक्लिंग का शौक धीरे-धीरे उनका प्रोफेशन बन गया। आज वह दिल्ली में एक स्पोर्ट्स कंपनी में काम करते हैं। वह जब भी अपने घर जाते हैं तो 1,264 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें