फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: DMCH के गायनिक विभाग में लगी आग, मची अफरा-तफरी; कीमती वैक्सीन जलकर हुई बर्बाद

Sun, 23 Feb 2025 02:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: ऑर्थो विभाग में तैनात स्वास्थ्य प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मरीजों के परिजनों से मिली। जब वे मौके पर पहुंचे, तो लेबर रूम के पास फ्रीज जल रहा था और पूरे वार्ड में धुआं फैला हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
1 of 4
डीएमसीएच के गायनिक विभाग में आग लगने से मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर बिहार की जीवन रेखा कहे जाने वाले दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (DMCH) के मदर एंड चाइल्ड विभाग में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गायनिक विभाग के इमरजेंसी वार्ड के लेबर रूम के पास एक फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की, जिससे पूरे वार्ड में धुआं फैल गया। आग की सूचना मिलते ही मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

2 of 4
डीएमसीएच के गायनिक विभाग में आग लगने से मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों ने बुझाई आग
चश्मदीदों के अनुसार, फ्रिज से अचानक तेज धुआं उठता देख मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। आग बुझाने के लिए जब अस्पताल प्रशासन ने विभाग में लगाए गए अग्निशमन यंत्र का उपयोग करने की कोशिश की, तो वह फेल हो गया। इसके बाद अस्पताल कर्मियों और मरीजों के परिजनों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद फ्रिज की बिजली लाइन काटकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

3 of 4
डीएमसीएच के गायनिक विभाग में आग लगने से मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला
कीमती वैक्सीन जलकर राख
जानकारी के मुताबिक, जिस फ्रिज में आग लगी, उसमें गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए रखी गई कीमती वैक्सीन मौजूद थी, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि वार्ड की ड्यूटी पर तैनात सिस्टर इंचार्ज मौके पर मौजूद नहीं थी। जब स्वास्थ्य प्रबंधक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे, तो रूम का ताला बंद मिला, जिसे तोड़कर आग बुझाई गई।
विज्ञापन

4 of 4
डीएमसीएच के गायनिक विभाग में आग लगने से मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला
मरीजों और परिजनों में दहशत
घटना के समय वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। मरीजों के परिजनों ने बताया कि खिड़की से तेज धुआं निकलता देख वे घबरा गए और सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर भागने लगे। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
 
DMCH के ऑर्थो विभाग में तैनात स्वास्थ्य प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मरीजों के परिजनों से मिली। जब वे मौके पर पहुंचे, तो लेबर रूम के पास फ्रिज जल रहा था और पूरे वार्ड में धुआं फैला हुआ था। ताला तोड़कर आग पर काबू पाया गया, लेकिन कीमती वैक्सीन पूरी तरह नष्ट हो गई। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और संबंधित कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है। हालांकि इस घटना ने DMCH की सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन इंतजामों की पोल खोल दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें