श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम सम्राट
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा संस्थापकों को दी श्रद्धांजलि
कार्यालय पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भाजपा और एनडीए के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए और कार्यक्रम देर तक चलता रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।