पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता संघ का चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
पटना उच्च न्यायालय में अधिवक्ता एसोसिएशन के लिए चुनाव हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह से से शुरू हुई वोटिंग 5:00 बजे तक हुई। उच्च न्यायालय के अधिकारियों के देखरेख में संपन्न हुआ मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। यह चुनाव 30 पदों के लिए हो रहे हैं। इस बार अधिवक्ता या एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में 144 प्रत्याशी अपना किस्मत आजमा रहे हैं। शनिवार को वोटों की गिनती होगी इसके बाद चुनाव परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
उपाध्यक्ष पद पर सबसे अधिक 28 उम्मीदवार
वोटिंग के बाद निकले अधिवक्ताओं ने कहा कि एडवोकेट एसोसिएशन में वोट डाल कर काफी खुशी हुई मिल रही है। सभी अधिवक्ता अलग-अलग पदों पर हो रहे चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से हुआ। इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर सबसे अधिक 28 उम्मीदवार खड़े हैं। वही अध्यक्ष पद के लिए 15 अधिवक्ता चुनावी मैदान में अपना किस्मत आजमा रहे हैं। अध्यक्ष पद पर किस्मत आजमाने वालों में राजेंद्र नारायण राजीव कुमार वर्मा, विंध्य केसरी कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रेम कुमार झा अरुण कुमार समेत 15 अधिवक्ता शामिल हैं।