फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020 :पुष्पम प्रिया चौधरी, पप्पू समेत इन बड़े चेहरों को चर्चा तो मिली लेकिन वोट नहीं

Wed, 11 Nov 2020 12:22 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
1 of 5
Pushpam Priya Choudhary - फोटो : instagram
बिहार में अगले पांच साल के लिए जनता ने अपना प्रतिनिधि चुन लिया है। बहुमत के साथ एक बार बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। मंगलवार देर रात कर हुई वोटिंग के बाद एनडीए 125 सीटें अपने खेमे में लेने में सफल रहा। इस चुनाव में ऐसे भी कई चेहरे रहे जो चर्चा में तो बहुत थे लेकिन चुनाव नहीं जीत सके। 

1. पुष्पम प्रिया चौधरी
अखबार में दिए दो पेज के विज्ञापन के जरिए खुद को बिहार का मुख्ममंत्री घोषित करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी दो सीटों से चुनाव लड़ी और दोनों ही सीटों से हार गईं। पुष्पम प्रिया बिस्फी और बांकीपुर से चुनाव लड़ी थी। बिस्फी में पुष्पम प्रिया को नोटा से भी कम यानि कि मात्र 1,509 वोट मिले। 

इसके अलावा बांकीपुर से पुष्पम प्रिया को 5,189 वोट मिले। दोनों सीटों से पुष्पम प्रिया चौधरी जमानत तक नहीं बचा पाईं। 

विज्ञापन

2 of 5
पप्पू यादव - फोटो : Social media
2. पप्पू यादव
जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर खड़े हुए पप्पू यादव को भी हार का सामना करना पड़ा। पप्पू यादव मधेपुरा सीट से चुनाव लड़े और उनको 26,462 वोट मिले। इस सीट पर पप्पू यादव तीसरे नंबर पर रहे और राजद के चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

3 of 5
Luv Sinha
3. लव सिन्हा
लव सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे हैं और उन्होंने बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ा था। लव सिन्हा 39 हजार से ज्यादा सीटों से हार गए थे। बांकीपुर से भाजपा के नितिन नवीन चुनाव जीते। लव सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे और उन्हें 44,000 से ज्यादा वोट मिले थे। जबकि नितिन नवीन को 83,000 से ज्यादा मत मिले थे।

4 of 5
लवली आनंद (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
4. लवली आनंद
राजद की स्टार प्रचारक और बाहुबली आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली आनंद भी चुनाव में जीत ना सकीं। लवली आनंद सहरसा सीट से चुनाव लड़ीं और भाजपा के आलोक रंजन के सामने हार गईं।  भाजपा के आलोक रंजन को एक लाख से भी ज्यादा वोट मिले जबकि लवली आनंद को 83 हजार से ज्यादा वोट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Subhashini yadav - फोटो : पीटीआई
5. सुभाषिनी बुंदेला
शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बुंदेला भी इस चुनाव में अपनी जीत नहीं दर्ज करा पाईं। चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी और पार्टी ने उन्हें बिहारीगंज सीट से टिकट दिया था। इस सीट  से जदयू प्रत्याशी निरंजन कुमार मेहता जीते, उन्हें 80 हजार से ज्यादा वोट मिले। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें