फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020 : तीसरे चरण में जमकर हुआ मतदान, तस्वीरों में देखें इस त्योहार के अलग-अलग रंग

Sat, 07 Nov 2020 03:35 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
1 of 8
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : AMAR UJALA
शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान हो रहा है। दस नवंबर को बिहार की कमान कौन संभालेगा, इसका फैसला हो जाएगा। इस चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों के लिए जनता अपने प्रतिनिधि के नाम पर मुहर लगाएगी। दोपहर तीन बजे तक 45.58 फीसदी मतदान हो चुका है। अब तक कैसा रहा बिहार विधानसभा का दृश्य, आइए फोटो के जरिए देखते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
पुष्पम प्रिया चौधरी - फोटो : PTI
दरभंगा से प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष और पार्टी से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपना वोट डालते हुए फोटो साझा की है। पुष्पम प्रिया चौधरी ने दरभंगा में एक पोलिंग बूथ पर अपना मतदान दिया है। पुष्पम ने तीसरे चरण में मतदान कर लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में हिस्सा लिया है।

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव पर निशाना साधते हुए प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा, इन दोनों नेताओं से आगे बढ़ने का समय आ गया है।
विज्ञापन

3 of 8
तीसरे चरण का चुनाव - फोटो : PTI
लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में अपना योगदान देने के लिए बुजुर्गों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। बिहार के तीनों चरणों के चुनाव में बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ऐसा ही एक उदाहरण तस्वीर में देखा जा सकता है, जहां एक जवान बुजुर्ग व्यक्ति को मतदान केंद्र से बाहर लाते नजर आ रहा है। 

इसके अलावा बिहार के किशनगंज में बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में सशस्त्र सीमा बल के जवान दिव्यांगों और बुजुर्गों की मदद करते दिखे।

4 of 8
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : PTI
लोकतंत्र में अपनी आवाज का प्रतिनिधि चुनने के लिए आम नागरिक वोट डालता है। अगर वोट नहीं देगा और किसी प्रतिनिधि को नहीं चुनेगा तो क्षेत्र में विकास हो पाना भी  मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हर नागरिक अपना वोट डालने का महत्व जानता है और सालों से इस धर्म को निभाता आ रहा है।
यही बात यह तस्वीर बयां कर रही है, जिसमें एक महिला सर्दी की शुरुआत में अपने छोटे बच्चे को साथ लाई है ताकि अपने प्रतिनिधि को वोट दे सके और उसे जीता सके।
विज्ञापन

5 of 8
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : PTI
तीसरे चरण के चुनाव के लिए बिहार के समस्तीपुर से राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने भी अपना वोट दिया। एक पोलिंग बूथ के बाहर रामनाथ ठाकुर वोट डालने के बाद फोटो खिंचवाते नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है।
विज्ञापन

6 of 8
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : PTI
बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए वोटिंग जारी है। तीन दिन बाद बिहार की राजनीति का परिणाम देश के सामने होगा। इसी बीच कई पोलिंग बूथ पर लोग लंबी-लंबी लाइन लगाकर खड़े हैं ताकि अपना वोट डाल सकें और अपने क्षेत्र के प्रतिनिधि का चुनाव कर सकें।  ऐसी लंबी लाइनें कई पोलिंग बूथ पर लगी हैं, हालांकि यहां महामारी का भी ध्यान रखा जा रहा है और दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन

7 of 8
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : PTI
बिहार के परिहार विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार ऋतु जायसवला ने भी अपने वोट डालने की जानकारी दी। परिहार जिले के पोलिंग स्टेशन से बाहर खड़े होकर ऋतु फोटो खिंचवाती नजर आईं। मतदान करने आए सभी उम्मीदवार मास्क लगाए हुए दिखाई दिए। देश में कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में मास्क लगाना अनिवार्य हो जाता है।
विज्ञापन

8 of 8
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : PTI
तीसरे चरण के चुनाव में वोटिंग से पहले सभी मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। कोरोना महामारी के समय थर्मल स्क्रीनिंग करना बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में भी थर्मल स्क्रीनिंग के आदेश दिए हुए हैं। इसी तरह पोलिंग बूथ के बाहर महिला कर्मचारी मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें