छत के रास्ते फरार हुए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
सोने, चांदी और हीरों पर साफ किया हाथ
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, अपराधियों ने दुकान के छोटे शटर और ग्लास के दरवाजे तोड़कर भीतर घुसने के बाद रैक में रखे सभी सोने, चांदी और डायमंड के आभूषण उठा लिए। उनके पास हथियार और लोहे की रॉड थीं, जिससे वे तिजोरी भी खोलने में कामयाब रहे। ऐसा लगता है कि उन्हें दुकान की भौगोलिक स्थिति और तिजोरी की चाबी की सही जानकारी थी।
छत के रास्ते भागे अपराधी
लूटपाट के बाद अपराधी ज्वेलरी को डिब्बों में भरकर छत पर चढ़े। वहां से उन्होंने ज्वेलरी के डिब्बे फेंककर सामान इकट्ठा किया और बगलगीर की छत से कूदकर दक्षिण जंगल की ओर फरार हो गए। पीड़ित व्यवसायियों का कहना है कि चोरी किए गए आभूषणों का बाजार मूल्य करीब तीन करोड़ है, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोग इसे पांच से सात करोड़ तक आंक रहे हैं।