फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री नौ मार्च को बांका पहुंचेंगे, दुर्गा मंदिर उद्घाटन के महायज्ञ में लेंगे भाग

Wed, 05 Mar 2025 08:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

Banka Durga Temple: नौ मार्च को सुबह 10 बजे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हेलीकॉप्टर से बांका पहुंचेंगे। इसी दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा, सरस्वती, शिव-पार्वती, राम दरबार और कृष्ण दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
विज्ञापन
1 of 4
बांका का नया दुर्गा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बांका जिले के गौरा गांव में नौ मार्च को बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन होने जा रहा है। वह यहां नए दुर्गा मंदिर के उद्घाटन के लिए आयोजित महायज्ञ में शामिल होंगे। यह महायज्ञ चार मार्च से 13 मार्च तक चलेगा। इसमें देशभर के कई प्रसिद्ध संत-महात्मा भाग लेंगे। इस आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थानीय लोग इसे सफल बनाने में जुटे हुए हैं।


 
भव्य होगा दुर्गा मंदिर का उद्घाटन
गौरा गांव में 2018 से बन रहे दुर्गा मंदिर का उद्घाटन बड़े ही भव्य तरीके से किया जाएगा। इस मंदिर का निर्माण लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। चार मार्च को 5101 कलशों के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई थी। छह मार्च को द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती आएंगे और शाम चार बजे आशीर्वचन देंगे। सात मार्च को उनके करकमलों से मंदिर के शिलापट्ट का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
नौ मार्च को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन
वहीं, नौ मार्च को सुबह 10 बजे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हेलीकॉप्टर से बांका पहुंचेंगे। इसी दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा, सरस्वती, शिव-पार्वती, राम दरबार और कृष्ण दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। शाम को काशी की गंगा आरती की तरह मां दुर्गा की महाआरती होगी।
 
विज्ञापन

3 of 4
मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए महायज्ञ की तैयारियां हुईं पूरी - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार
पांच से 10 मार्च तक दोपहर में श्रीमद्भागवत कथा होगी। छह मार्च से वृंदावन धाम की मंडली द्वारा रासलीला मंचन होगा। नौ से 12 मार्च तक आचार्य गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री भक्तमाल कथा सुनाएंगे। 10 मार्च को भागवत कथा के समापन के बाद संत समागम होगा, जिसमें देशभर के संत-महात्मा शामिल होंगे। इसमें बिहार-झारखंड के राज्यपाल के आने की भी संभावना है। 10 मार्च को स्वाति मिश्रा, 11 मार्च को किशन कुमार और 12 मार्च को गईका देवी भजन संध्या का आयोजन करेंगी। 13 मार्च को महाप्रसाद और भंडारा होगा, जिसके बाद भोजपुरी गायक शिवेश मिश्रा भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे।
 
विज्ञापन

4 of 4
तैयारियों की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
देशभर के संत-महात्माओं की उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, द्वारिका पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती और निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद भी शामिल होंगे। यज्ञ सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक दो पालियों में संपन्न होगा।
 
गौरा गांव में भक्ति का अद्भुत संगम
गौरा गांव में 2017 से दुर्गा पूजा की परंपरा चली आ रही है। अब दुर्गा मंदिर के उद्घाटन के साथ यह स्थान आध्यात्मिक रूप से और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा। इस आयोजन से बिहार और झारखंड के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें