गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड के राम नगर में आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत कथा सोमवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन भी कथा सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। हालांकि, श्रोताओं की भारी भीड़ और लोगों के उत्साह में आकर पंडाल में घुसने से कोई अव्यवस्था नहीं पैदा हो। इसलिए बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने करीब डेढ़ घंटे में ही कथा समाप्त कर कुशीनगर होते हुए दरभंगा के लिए रवाना हो गए। इससे पहले कार्यक्रम के आयोजक अजय राय ने कार्य शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इधर, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जाने से पहले फिर से हिन्दू राष्ट्र की
बात दोहराई और कहा कि हमें भरोसा है कि यदि भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा तो बिहार सबसे पहले हिंदू राज्य होगा।