फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बाहुबली आनंद मोहन की बेटी सुरभि ने रचाई मेहंदी, राजहंस के साथ लेंगी सात फेरे, देखें तस्वीरें

Thu, 16 Feb 2023 01:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार

सार

बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन और लवली आनंद की बेटी सुरभि आनंद परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं। सोमवार को सुरभि आनंद की हल्दी की रस्म हुई।
विज्ञापन
1 of 8
बाहुबली आनंद मोहन और बेटी सुरभि आनंद - फोटो : Amar Ujala Digital
बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन एक बार फिर चर्चा में हैं। 15 वर्षों से जेल में बंद सांसद आनंद मोहन अपनी बेटी की शादी के लिए पिछले सप्ताह से 15 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आए हुए हैं। आनंद मोहन और लवली आनंद की बेटी सुरभि आनंद बुधवार को परिणय सूत्र में बंधेंगे। सोमवार को सुरभि आनंद की हल्दी की रस्म हुई। उनकी शादी भारतीय रेल सेवा के अधिकारी मुंगेर के राजहंस से हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 8
सुरभि आनंद - फोटो : Amar Ujala Digital
आनंद मोहन घर पर लंबे समय से शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। बाहुबली नेता आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की हल्दी रस्म सोमवार को हुई। विवाह में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ राजनीति के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

3 of 8
सुरभि आनंद की हल्दी की रस्म - फोटो : Amar Ujala Digital
सोशल मीडिया में एक्टिव हैं सुरभि
शादी को लेकर सुरभि आनंद काफी खुश लग रहीं हैं। अपनी शादी को लेकर सुरभि सोशल मीडिया पर एक्टिव बनीं हुई हैं। हल्दी की रस्म के फोटोज उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किए हैं। 

4 of 8
सुरभि आनंद की हल्दी की रस्म - फोटो : Amar Ujala Digital
सेलिब्रेटी की शादी तरह बिहार में माहौल 
बिहार में यह शादी किसी सेलिब्रेटी की शादी की तरह ही सुर्खियों में बनी हुई है। सुरभि पेशे से वकील हैं तो राजहंस इंडियन रेलवे के आईआरटीएस यानी इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस में बड़े पद पर कार्यरत हैं। वह मूल रूप से बिहार के मुंगेर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सुरभि आनंद की हल्दी की रस्म - फोटो : Amar Ujala Digital
दोनों परिवार पुराने जानकार
आनंद मोहन और राजहंस सिंह के परिवार एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं। आनंद मोहन के राजनीति के दौर में जब भी मुंगेर यात्रा पर जाते तो राजहंस के दादा मोहन सिंह से जरूर मिलते थे। 
विज्ञापन

6 of 8
सुरभि आनंद की हल्दी की रस्म - फोटो : Amar Ujala Digital
चचेरा भाई संतोष शादी की मुख्य कड़ी
राजहंस के रिश्ते में चचेरे भाई और दोस्त संतोष ही इस शादी की मुख्य कड़ी हैं। जानकारी के अनुसार संतोष आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद के भी दोस्त हैं। चेतन आनंद ने जब उनसे बहन की शादी का जिक्र किया तब उन्होंने राजहंस सिंह का जिक्र किया। 
विज्ञापन

7 of 8
सुरभि आनंद की हल्दी की रस्म - फोटो : Amar Ujala Digital
दुर्गापुर से बीटेक की डिग्री ली
राजहंस कुमार सिंह की दसवीं तक की शिक्षा मुंगेर से हुई। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे पटना आ गए। पटना के बाद हैदराबाद भी गए। इसके बाद इन्होंने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुर्गापुर से बीटेक की डिग्री ली।
विज्ञापन

8 of 8
सुरभि आनंद की हल्दी की रस्म - फोटो : Amar Ujala Digital
तीसरे प्रयास में मिली सफलता
वर्ष 2019 में यूपीएससी की परीक्षा क्वालीफाई की। इसके साथ ही उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी भी की थी। दो बार प्रयास के बाद तीसरे टेस्ट में उन्हें कामयाबी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें