फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमो देवी: पेट्रोल पंप जलने से बचाया, दिल्ली में सम्मान पाया

Thu, 10 Mar 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 5
हरियाणा निवासी प्रेमो देवी - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में बीते दिनों जाट आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव में पेट्रोल पंप को जलने से बचाने वाली महिला को दिल्ली में महिला आयोग ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रेमो देवी: पेट्रोल पंप जलने से बचाया, दिल्ली में सम्मान पाया

2 of 5
हरियाणा निवासी प्रेमो देवी - फोटो : अमर उजाला
रोहतक की 60 वर्षीय प्रेमो देवी ने अराजक हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान 20 फरवरी को 4 घंटे उपद्रवियों का डटकर मुकाबला किया और सुखपुरा चौक पर पेट्रोल पंप जलने के बचाया। अगर यह साहस नहीं दिखाती तो रोहतक में उस दिन बहुत बड़ी तबाही हो जाती।
विज्ञापन

प्रेमो देवी: पेट्रोल पंप जलने से बचाया, दिल्ली में सम्मान पाया

3 of 5
हरियाणा निवासी प्रेमो देवी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल जयहिंद के नेतृत्व में आयोजित विशेष कार्यक्रम में रोहतक की बहादुर महिला प्रेमो देवी को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे।

प्रेमो देवी: पेट्रोल पंप जलने से बचाया, दिल्ली में सम्मान पाया

4 of 5
हरियाणा निवासी प्रेमो देवी - फोटो : अमर उजाला
सूर्यानगर की 60 वर्षीय प्रोमो देवी कहती हैं कि 20 फरवरी को उसने देखा कि सैकड़ों उपद्रवी बेखौफ सड़कों पर हथियार लहराते हुए घूम रहे थे। सुखपुरा चौक के पास बने पेट्रोल पंप पर कुछ युवक आए और तोड़-फोड़ शुरू कर दी, वह तुरंत पंप पर पहुंचीं और युवकों के सामने खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमो देवी: पेट्रोल पंप जलने से बचाया, दिल्ली में सम्मान पाया

5 of 5
हरियाणा निवासी प्रेमो देवी - फोटो : अमर उजाला
प्रोमो देवी ने कहा कि इतने में एक युवक माचिस से आग लगाने लगा तो उसने समझाया। वे युवक वापस गए तो दूसरे आ गए। करीब चार घंटे तक प्रेमो देवी दो हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र की रक्षा करने के लिए वहां बैठी रहीं। बार-बार गुहार लगाने पर उपद्रवियों ने आखिर उसकी बात मान ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें