फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: ईवी की बढ़ी मांग, ये हैं 2024 में लॉन्च होने वाले टॉप-5 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन

Tue, 24 Dec 2024 08:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जैसे-जैसे दुनिया सस्टेनेबल और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन की ओर बढ़ रही है, भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में 2024 में खासी बढ़ोतरी देखी गई है। यहां हम 2024 में लॉन्च किए गए टॉप 5 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर नजर डाल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Ultraviolette F77 Mach 2 Electric Bike - फोटो : Ultraviolette
जैसे-जैसे दुनिया सस्टेनेबल और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन की ओर बढ़ रही है, भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में 2024 में खासी बढ़ोतरी देखी गई है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर उन लोगों के लिए बहुत मायने रखता है, जिनकी आवाजाही की दूरी तय है और जो सिर्फ आस-पास ही रोजमर्रा के काम करते हैं। इस साल कई नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च होने के साथ ही ईवी उत्साही लोगों के लिए यह एक रोमांचक समय रहा है। यहां हम 2024 में लॉन्च किए गए टॉप 5 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर नजर डाल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
2025 Bajaj Chetak Electric - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Chetak
2025 Bajaj Chetak 35 series (2025 बजाज चेतक 35 सीरीज) को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। अपडेटेड बजाज चेतक 35 सीरीज अपने क्लासिक रेट्रो-प्रेरित लुक को बरकरार रखती है। जबकि इसमें डिजाइन में मामूली बदलाव और नए कलर ऑप्शन शामिल किए गए हैं। फीचर्स की बात करें तो, इसमें एक महत्वपूर्ण इजाफा साफ तौर पर दिखता है। विशेष रूप से प्रीमियम 3501 वेरिएंट में, जिसमें अब पहले के नॉन-टच मॉडल की जगह पर टचस्क्रीन डैशबोर्ड है। TFT कंसोल स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, म्यूजिक मैनेजमेंट, इंटीग्रेटेड नेविगेशन, जियोफेंसिंग क्षमताएं और अतिरिक्त फंक्शन मिलता है।
विज्ञापन

3 of 6
TVS iQube Celebration Edition - फोटो : TVS
TVS iQube
TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब) एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है। इसने खुद को शहर के कामों के लिए काफी भरोसेमंद और आरामदायक साबित किया है। ब्रांड ने आखिरकार अपने लंबे समय से प्रतीक्षित ST वेरिएंट को दो बैटरी पैक विकल्पों - 3.2 kWh और 5.5 kWh के साथ लॉन्च किया। इसके अलावा, एक नया 2.2 kWh यूनिट वेरिएंट भी है जो ज्यादा किफायती है।

4 of 6
Ather Rizta Electric Scooter - फोटो : Ather Energy
Ather Rizta
Ather Rizta (एथर रिज्टा) 2024 के बहुप्रतीक्षित लॉन्च में से एक था। यह एथर एनर्जी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसके 450 सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर ने भारतीय परिस्थितियों का सामना करने में खुद को साबित किया है। रिज्टा अपने अंडरपिनिंग को सिर्फ रिज्टा के साथ साझा करता है। लेकिन निर्माता ने कुछ बदलाव किए हैं ताकि बॉडी को बड़ा किया जा सके। जिससे एक बड़ी सीट, बूट स्पेस और एक नई 7-इंच TFT स्क्रीन को शामिल किया जा सके। जो नोटिफिकेशन अलर्ट, लाइव लोकेशन शेयरिंग, गूगल मैप्स और बहुत सारे फीचर्स को सपोर्ट करती है।
विज्ञापन

5 of 6
Ultraviolette F77 Mach 2 Electric Bike - फोटो : Ultraviolette
Ultraviolette F77 Mach 2
F77 पहले से ही भारतीय बाजार में एक प्रभावशाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। Ultraviolette F77 Mach 2 (अल्ट्रावॉयलेट F77 मैक 2) के साथ, अल्ट्रावॉयलेट ने मोटरसाइकिल को और बेहतर बनाया है। मोटर को ज्यादा पावर, 10 लेवल के साथ रीजन ब्रेकिंग और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ अपडेट किया गया है। IDC ने दावा किया है कि फुल चार्ज पर इसकी रेंज 305 किलोमीटर से बढ़कर 323 किलोमीटर हो गई है। इसके अलावा, इसमें नए कलर ऑप्शन भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vida V2 Electric Scooter - फोटो : Vida
Vida V2
हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक वाहनों की ईकाई विडा इलेक्ट्रिक ने वी2 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। यह वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का उत्तराधिकारी है जो पहले से ही भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध था। इसमें बैटरी पैक में कोई बदलाव नहीं किए जाने के साथ ही डिजाइन में कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं। विडा वी2 तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध है: प्रो, प्लस और लाइट। इनमें से, वी2 लाइट सबसे किफायती विकल्प है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें