भारत में इलेक्ट्रिक वाहन धीरे-धीरे, लेकिन निश्चित तौर पर हर साल बढ़ती बिक्री के साथ मुख्यधारा का हिस्सा बनने जा रहे हैं। 2022 बिक्री के मामले में भारत में ईवी के लिए पहले से ही एक ऐतिहासिक वर्ष रहा है, जो 2021 में हासिल किए गए पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार कर गया है। इस साल अप्रैल से, भारतीयों ने दोपहिया और तिपहिया वाहनों सहित चार लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन घर लाए हैं, जिससे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त इजाफे में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
2 of 5
MG ZS EV 2022 Electric Car
- फोटो : MG Motor
इस साल 9 दिसंबर तक भारत में करीब 4.43 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा चुके हैं। यह 2020 और 2021 के कोविड से त्रस्त समय के दौरान देश में बेचे गए 48,179 इलेक्ट्रिक वाहनों के आंकड़े से बिल्कुल उलट है। यह 2021-22 के वित्तीय वर्ष से भी काफी ज्यादा है जब देश में लगभग 2.38 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचे गए थे। ईवी की बिक्री के मामले में अक्तूबर सबसे बड़ा रहा है, जिसमें सिर्फ त्योहारी महीने के दौरान एक लाख से ज्यादा इकाइयां बेची गईं। कम से कम तीन महीने और बचे होने के साथ, ईवी उद्योग लगभग छह लाख ईवी को सड़कों पर दौड़ते देखने का लक्ष्य रख रहा है, जो लगभग 60 प्रतिशत की आश्चर्यजनक बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Nexon EV Prime
- फोटो : Tata Motors
भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने हाल ही में लोकसभा को सूचित किया कि केंद्र ने भारत में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME) योजना के दूसरे चरण (FAME India Phase II) को लागू किया गया है। यह इंसेंटिव के जरिए देश भर में ईवी को तेजी से अपनाने में मदद करेगा।
4 of 5
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स, भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं में से एक है, जो 90 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ ईवी चार-पहिया सेगमेंट की लीडर है। कार निर्माता ने इस साल अब तक 36,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। इसका लक्ष्य 2022 के आखिर तक करीब 50,000 ईवी की बिक्री करना है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसकी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार, टियागो ईवी, इसके लॉन्च के पहले छह हफ्तों के भीतर 20,000 से ज्यादा बुकिंग के साथ टाटा के ईवी बिक्री रिकॉर्ड को और बढ़ाने का वादा करती है।
ओला इलेक्ट्रिक इस साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में सबसे ज्यादा फायदे में रही है, और इस समय इसका दो-पहिया सेगमेंट में टाटा मोटर्स जैसा ही दबदबा कहा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि उसने इस साल अप्रैल से नवंबर के बीच 90,000 से ज्यादा यूनिट्स की डिलीवरी की है, जिसमें से करीब 50 फीसदी पिछले दो महीनों में हुई है।