फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: इस साल लॉन्च हुए टॉप 5 स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 30 Dec 2021 06:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां हम आपको उन टॉप 5 स्कूटरों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने 2021 में भारतीय स्कूटर बाजार में धूम मचा दी थी। 
विज्ञापन
1 of 9
TVS Jupiter - फोटो : TVS Motor (For Reference Only)
साल 2021 भारत में स्कूटर इंडस्ट्री के लिए काफी एक्शन से भरपूर रहा। इस सेगमेंट में कुछ नए खिलाड़ियों ने एंट्री की जिन्होंने कारोबारी खेल के नियमों को फिर से परिभाषित किया और ओवरऑल स्कूटर बाजार के विकास में मदद की। जहां यामाहा अपने क्रांतिकारी Aerox 155 स्कूटर के साथ आया, वहीं टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में अपनी बड़ी क्षमता वाले Jupiter 125 स्कूटर को उतारा। यहां हम आपको उन टॉप 5 स्कूटरों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने 2021 में भारतीय स्कूटर बाजार में धूम मचा दी थी। 
विज्ञापन

2 of 9
Yamaha Aerox 155 Black - फोटो : Yamaha Motor India
Yamaha Aerox 155
सितंबर में लॉन्च किया गया, Aerox 155 भारतीय बाजार में सबसे पावरफुल स्कूटरों में से एक के रूप में सामने आया। इस स्कूटर में लोकप्रिय YZF-R15 जैसी ही टेक्नोलॉजी, इंजन और प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। Yamaha Aerox 155 के मैटेलिक ब्लैक कलर वर्जन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,29,000 रुपये है।

इंजन और पावर
इस स्कूटर वैरिएबल वाल्व एक्चुएशन (वीवीए) से लैस 155 cc ब्लू कोर इंजन से पावर जेनेरट करता है। यह एक लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व मोटर है जो एक CVT ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह इंजन 8,000 rpm पर 15 PS का अधिकतम पावर आउटपुट देती है और 6,500 rpm पर 13.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

कंपनी ने इसे साइलेंट इंजन स्टार्ट के लिए एक स्मार्ट मोटर जेनरेटर सिस्टम भी दिया है। इसके अलावा, इसके ओवरऑल फ्यूल एफिशिएंसी को बढ़ाने के लिए स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम भी मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 9
Yamaha Aerox 155 Black - फोटो : Yamaha Motor India
फीचर्स
स्कूटर के कुछ प्रमुख फीचर्स में एलईडी हेडलाइट्स और 12 कॉम्पैक्ट एलईडी के साथ एक टेल लाइट, एक सिंगल-चैनल ABS, 5.8-इंच मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, 14-इंच व्हील्स के साथ 140mm रियर टायर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला यामाहा मोटरसाइकिल Y-कनेक्ट एप, यूएसबी चार्जिंग सॉकेट, 24.5-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और एक बाहरी ईंधन ढक्कन शामिल हैं। स्कूटर का कर्ब वेट 126 किलोग्राम है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
Yamaha Aerox 155 में फ्लैट फ्लोरबोर्ड के साथ पारंपरिक स्टेप-थ्रू निर्माण के बजाय अंडरबोन डिजाइन है। सस्पेंशन के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर हैं। इसके ब्रेकिंग सिस्टम में सिंगल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ 230mm फ्रंट डिस्क और 130mm रियर ड्रम ब्रेक शामिल हैं। मैक्सी-स्कूटर 14-इंच के फ्रंट और रियर व्हील्स पर चलता है।

4 of 9
TVS Jupiter 125 - फोटो : TVS
TVS Jupiter 125
देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने इस साल अक्तूबर में बहुप्रतीक्षित स्कूटर TVS Jupiter 125 (टीवीएस जुपिटर 125) को लॉन्च किया। यह 125 सीसी स्कूटर टीवीएस जुपिटर पोर्टफोलियो में शानदार नया उत्पाद है, जिसमें 'ज्यादा से भी ज्यादा' फीचर्स दिए गए हैं। जुपिटर 125 में कई ऐसे फीचर्स शामिल किए गए हैं जो इंडस्ट्री में पहली बार दिए गए। जैसे कि सबसे बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज, सेगमेंट-लीडिंग सबसे लंबी सीट, प्रोगरेसिव नियो मैस्कुलिन स्टाइल और बेजोड़ माइलेज। टीवीएस जुपिटर 125 ड्रम, ड्रम अलॉय और डिस्क वेरिएंट में उपलब्ध है। TVS Jupiter 125 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 73,400 रुपये से शुरू होती है।

इंजन और पावर
TVS Jupiter 125 स्कूटर में हाई परफॉर्मेंस और बेजोड़ माइलेज के लिए एक पावरफुल सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड ऑल-न्यू 124.8 cc इंजन मिलता है। यह इंजन 6500 rpm पर 6 kW का अधिकतम पावर और 4,500 rpm पर 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इंजन को काफी लीनियर पावर और टॉर्क आउटपुट देने के लिए फाइन ट्यून किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 9
TVS Jupiter 125 - फोटो : TVS
मिलते हैं ढेर सारे फीचर्स
जुपिटर लाइनअप में शामिल हुए इस नए स्कूटर में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। 
  • सबसे बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस
  • सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट
  • मेटलमैक्स बॉडी
  • फ्रंट में एक्सटर्नल फ्यूल-फिलर 
  • फ्रंट मोबाइल चार्जर 
  • एवरेज और रीयल-टाइम माइलेज इंडिकेटर के साथ सेमी-डिजिटल स्पीडोमीटर
  • साइड स्टैंड इंडिकेटर और इंजन इनहिबिटर
  • बॉडी बैलेंस टेक्नोलॉजी
  • बड़ा लेग स्पेस 
  • ETFi टेक्नोलॉजी 
  • टीवीएस इंटेलीगो टेक्नोलॉजी
  • ऑल-इन-वन लॉक
  • फ्रंट मोबाइल/ग्लव बॉक्स के साथ मोबाइल चार्जर
  • अलॉय व्हील्स
  • डिस्क ब्रेक
  • यूएसबी सॉकेट 
विज्ञापन

6 of 9
TVS Ntorq 125 Race XP - फोटो : TVS
TVS NTorq 125 Race XP
स्टैंडर्ड NTorq 125 पहले से ही सेगमेंट के सबसे फीचर-पैक स्कूटरों में से एक के रूप में आता है। लेकिन साल 2021 में लॉन्च किया गया नया Race XP एडिशन में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं जिससे यह एक लेवल और ऊपर पहुंच गया है। नई टेक्नोलॉजी से लैस इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 83,275 रुपये है। 

मिले एडवांस्ड फीचर्स
टीवीएस एनटॉर्क 125 रेस एक्सपी स्कूटर में एक अपडेटेड Smartxonnect (स्मार्टक्सोनेक्ट) कनेक्टिविटी फीचर और डुअल राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। स्मार्टक्सोनेक्ट एक खास ब्लूटूथ-इनेबल्ड टेक्नोलॉजी है जिसे एक विशेष TVS कनेक्ट मोबाइल एप के साथ जोड़ा गया है। यह एंड्रॉयट और एपल दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। 
 
विज्ञापन

7 of 9
TVS Ntorq 125 Race XP - फोटो : TVS
आवाज पहचनाता है यह स्कूटर
टीवीएस का दावा है कि नए स्कूटर के स्मार्टक्सोनेक्ट सिस्टम में अपनी तरह का पहला वॉयस असिस्ट फीचर है। इसमें मोड चेंज, नेविगेशन, कंसोल ब्राइटनेस एडजस्टमेंट और डू नॉट डिस्टर्ब जैसे कई कनेक्टिविटी फंक्शन शामिल हैं। खास बात यह है कि इस स्कूटर को 15 विभिन्न वॉयस कमांड दिए जा सकते हैं। जिसके जरिए राइडर सिर्फ बोलकर इसके फीचर्स को चालू और बंद कर सकता है। टीवीएस का दावा है कि स्कूटर का नेविगेशन फंक्शन में 'सेव एड्रेस' जैसा फीचर भी मिलता है। 

सेगमेंट का सबसे पावरफुल स्कूटर
टीवीएस एनटॉर्क 125 रेस एक्सपी स्कूटर में रेस ट्यून्ड फ्यूल इंजेक्शन (RT-Fi) टेक्नोलॉजी के साथ 125cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलना जारी है। यह इंजन 10.2 PS का पावर और 10.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 98 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। इसे अपने सेगमेंट का सबसे पावरफुल स्कूटर होने का दावा किया जा रहा है।  

8 of 9
2022 Aprilia SR 160 and SR 125 - फोटो : Aprilia
Aprilia SR 160 Facelift 
Aprilia SR 160 (अप्रिलिया एसआर 160) को साल 2021 में एक प्रमुख कॉस्मेटिक अपग्रेड हासिल हुआ। नए अपडेटेड 2022 Aprilia SR 160 स्कूटर की भारतीय बाजार में पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1.17 लाख रुपये है। पुराने मॉडलों की तुलना में, नए मॉडल करीब 12,000 रुपये से 13,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। 

इंजन और पावर
2022 अप्रिलिया SR 160 में पहले की तरह 160 cc, 3 वॉल्व इंजन मिलता है। यह इंजन 7600 rpm पर 10.9 bhp का पावर और 6000 rpm पर 11.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नया SR 125 में भी पहले की तरह 125 cc इंजन दिया गया है। यह इंजन 9.8 bhp का पावर और 9.7 Nm का टार्क जेनरेट करता है। 

फीचर्स
अपडेटेड अप्रिलिया SR 160 में 14-इंच अलॉय व्हील्स और 6-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। अंडर सीट स्टोरेज स्पेस 11-लीटर है। 2022 अप्रिलिया SR 160 CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) से लैस है। ये स्कूटर SXR 160 से लिए गए फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आते हैं। डिस्प्ले में टैकोमीटर के साथ स्पीड, यात्रा और ईंधन की खपत की जानकारी देते हैं। नए मॉडल में नए वी-आकार के एलईडी हेडलैंप और एलईडी टेललैंप जैसे एलिमेंट्स के साथ देखने में शार्प नजर आते हैं। ग्रैब रेल और एप्रन में भी बदलाव किया गया है। जहां पुराने MRF टायर्स को CEAT यूनिट्स से रिप्लेस किया गया है, वहीं सीट स्प्लिट डिजाइन के साथ पेश की गई हैं। स्कूटर में नकल गार्ड भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

9 of 9
Suzuki Avenis 125 - फोटो : Suzuki Motorcycle India
Suzuki Avenis 125
सुजुकी ने कुछ हफ्ते पहले नई Avenis (एवेनिस) को लॉन्च किया। यह एक स्पोर्टी पेशकश के रूप में सामने आता है जो कि TVS NTorq 125 (टीवीएस एनटॉर्क 125) और Honda Dio (होंडा डियो) जैसे सेगमेंट में अन्य स्पोर्टी स्कूटर को टक्कर देता है। नया 125cc स्कूटर दरअसल हर मायने में फ्यूचरिस्टिक है, चाहे वह एडवांस्ड फीचर्स की बात हो या आकर्षक स्पोर्टी स्टाइल के अलावा अतिरिक्त सुविधा। Suzuki Avenis को सुजुकी के इंजीनियर और डिजाइनर द्वारा युवा भारतीय पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, जो अपने जीवन की रफ्तार से मेल खाने के लिए स्कूटर में सुविधा और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ हाई परफॉर्मेंस चाहते हैं। 

इंजन और पावर
सुजुकी एवेनिस में FI टेक्नोलॉजी के साथ पावरफुल 125cc इंजन मिलता है। यह इंजन 6750 rpm पर 8.7 ps का पावर और 5500 rpm पर 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर का कुल वजह 106 किलोग्राम है। पावरफुल इंजन और हल्के होने के कारण यह एक शानदार राइड का एक्सपीरियंस देता है। 

दमदार फीचर्स
कंपनी ने बताया कि SEP टेक्नोलॉजी और सुजुकी राइड कनेक्ट से लैस, न्यू सुजुकी एवेनिस शहर में सबसे स्पोर्टी और सबसे तेज सवारी सुनिश्चित करेगा। ब्लूटूथ सक्षम डिजिटल कंसोल के साथ सुजुकी राइड कनेक्ट एप्लिकेशन के जरिए आप सुजुकी एवेनिस के साथ अपने मोबाइल फोन को सिंक कर सकते हैं। जिससे राइडर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप अलर्ट डिस्प्ले, मिस्ड कॉल और अनरेड एसएमएस अलर्ट, ज्यादा स्पीड पर चेतावनी, फोन बैटरी लेवल डिस्प्ले और आगमन का अनुमानित समय जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकता है। बड़ा और बोल्ड टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन यह सुनिश्चित करता है कि आप अपने गंतव्य से कभी भी भटके नहीं। 

एडवांस्ड फीचर्स
आज के टेक सैवी जेनरेशन Z ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Suzuki Avenis कंसोल को एंड्रॉयड और एपल दोनों फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। फोन कनेक्ट करने के लिए, 1) अपने एंड्रॉइड टीएम या आईओएस डिवाइस पर 'सुजुकी राइड कनेक्ट' एप्लिकेशन डाउनलोड करें 2) एप्लिकेशन इंस्टॉल करने के बाद यूजर स्कूटर को फोन से कनेक्ट कर सकता है। जिसके बाद नेविगेशन एसिस्टेंस और लास्ट पार्क लोकेशन और ट्रिप रिपोर्ट जैसे फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें