फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2019 में ये इलेक्ट्रिक कारें रहीं ‘सुपरहिट’, खरीदने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़!

Wed, 18 Dec 2019 04:38 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
2019 electric cars - फोटो : Amar Ujala
2019 की खास बात यह रही कि इस साल कंपनियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में उतारने की शुरुआत कर दी। सरकार भी 2030 से सड़कों पर इलेक्ट्रिक कारों को उतारने की नीति का एलान कर चुकी है। सड़कों पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार के कई विभागों में इलेक्ट्रिक कारों का चलन शुरू हो चुका है। वहीं 2020 में कई कार कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। आइए जानते हैं कि 2019 में लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
Tata Tigor EV Blue - फोटो : Tata Motors

Tata Tigor EV

टाटा मोटर्स ने निजी ग्राहकों को टिगोर ईवी की डिलीवरी शुरू कर दी है। हाल ही में मुंबई में पहली टिगोर ईवी XT+ वेरियंट की डिलीवर भी की गई। इस वेरियंट की कीमत 10.75 लाख रुपये है, जबकि शुरुआती वेरियंट्स XE+ की कीमत 10.44 लाख रुपये और XM+ की कीमत 10.61 लाख रुपये है। कार में 21.5 Kwh बैटरी दी गई है, जो 40 बीएचपी की पावर और 105 एमएम का पीक टॉर्क देता है। इसमें सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट दी गई है, साथ ही इसमें हार्मन साउंड सिस्टम लगा हुआ है।  कंपनी का मानना है कि सिटी कार होने के नाते लोग शहर में सीमित 150 किमी की दूरी ही तय करते हैं, जो 213 किमी के लिहाज से इस कार के लिए काफी है। वहीं टाटा टिगोर ईवी की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है, जो शहर के लिहाज से काफी है।     
विज्ञापन

3 of 8
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai

Hyundai Kona Electric

ह्यूंदै ने देश में पहली बार इंटरनेशनल स्टैंडर्ड वाली लॉन्च रेंज इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की थी, जो एक बार की चार्जिंग में 452 किमी की दूरी तय कर सकती है। Kona में 39.2 kWh क्षमता की लीथियम आयन बैटरी लगी हुई है, जो 135 एचपी की पावर और 395 एनएम का टॉर्क देती है। वहीं कोना में सिंगल स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। Kona 10 सेकंड से भी कम वक्त में 0 से 100 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 145 किमी प्रति घंटा है और फुल चार्जिंग पर 452 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। इस कार की बैटरी को फास्ट चार्जर की मंदद से 60 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं स्टैंडर्ड चार्जर से यह लगभग छह घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। Kona SUV की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 23.71 लाख रुपये है। 

4 of 8
MG ZS EV India - फोटो : Social Media

MG ZS EV

MG Motor ने इस साल अपनी दूसरी कार MG ZS EV से पर्दा उठाया। कंपनी की यह पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार है। MG ZS EV एसयूवी में 44.5 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो 143 पीएस की पावर और 353 एनएम का टॉर्क देगा। एम मोटर्स का दावा है कि यह बैटरी मात्र 40 मिनट में 50 kW DC  के फास्ट चार्जर से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी, वहीं 7 kW चार्जर चार्जिंग में सात घंटे का वक्त लेगी। फुल बैटरी चार्जिंग पर MG ZS EV एसयूवी 340 किमी की दूरी तय करेगी। वहीं कंपनी इसकी एक्स-शोरूम कीमत 25 लाख रुपये के आसपास रख सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
Tata Nexon EV - फोटो : social media

Tata Nexon EV

टाटा मोटर्स पहले ही अपनी ईवी लाने का एलान कर चुकी है। टिगोर के बाद यह कंपनी की दूसरी कार है। टाटा ने दावा किया है कि नेक्सन ईवी की टेस्टिंग के दौरान उन्होंने इसे दस लाख किमी तक चलाया है। वहीं सेलीब्रिटी मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर मनाली-लेह हाइवे पर इसकी टेस्टिंग करते हुए दिखाई दिए थे। यह दिखने में मौजूदा टाटा नेक्सन जैसी ही होगी। बस अंतर केवल फ्यूल का होगा। मौजूदा कार डीजल या पेट्रोल से चलती है, जबकि आने वाली नेक्सन ईवी इलेक्ट्रिक होगी। फास्ट चार्जर से मात्र 60 मिनट में ही 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। नेक्सन ईवी में 30 से ज्यादा स्मार्ट फीचर मिलेंगे, जिन्हें स्मार्टफोन की मदद से एक्सेस किया जा सकेगा। वहीं कार फुल चार्जिंग पर 300 किमी की दूरी तय कर सकती है। कंपनी इसे 15 लाख रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन

6 of 8
Tesla CyberTruck - फोटो : Social Media

Tesla Cybertruck

टेस्ला ने इस साल अपना पहला इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक लॉन्च किया था। कंपनी ने इस ट्रक को तीन रेंज 400 किमी, 500 किमी और 800 किमी में उतारा है। है। इस ट्रक में छह लोग बैठ सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक ट्रक की बॉडी अल्ट्रा हार्ड स्टेनलेस स्टील से बनी है। इसमें 17 इंच का टच स्क्रीन भी दिया गया है। साथ ही इसके इंटीरियर को बेहद खूबसूरत बनाया गया है। इस ट्रक की शुरुआती कीमत 28 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

7 of 8
Ford Mustang Mach-E SUV - फोटो : Social Media

Ford Mustang Mach-E

अमेरिका की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Ford ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Mustang Mach-E पेश की। लॉन्चिंग के मात्र 10 दिनों में ही पूरी तरह से सोल्ड आउट हो चुकी है। फोर्ड कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक मस्टैंग सिर्फ तीन सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। फोर्ड की इस इलेक्ट्रिक कार का एक मॉडल 75.7 किलोवॉट बैटरी के साथ आता है, जो सिंगल चार्ज में 337 से 480 किमी चलेगी। जबकि दूसरा मॉडल 98.8 किलोवॉट की बैटरी के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक मस्टैंग सिर्फ तीन सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी ने इस कार में जो मोटर इस्तेमाल की है वो 459पीएस की पावर और 830एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करती है। इस कार का 98.8kWh बैटरी वाला एक्सटेंडेड रेंड जीटी मॉडल ऑल-व्हील ड्राइव में उपलब्ध होगा। कार की कीमत 26.68 लाख रुपये से 43 लाख रुपये तक होगी।
विज्ञापन

8 of 8
VW ID.3 - फोटो : Social Media

VW ID.3

जर्मन ऑटो कंपनी फॉक्सवैगन ने इस साल अपनी लेटेस्ट जेनरेशन इलेक्ट्रिक हैचबैक लॉन्च की।  फॉक्सवैगन इस कार को बीटल की तरह भविष्य में आम लोगों की कार बनाना चाहती है। पहली VW ID.3 कार अगले साल 2020 में लॉन्च होगी। वहीं इसकी कीमत 23.80 लाख रुपये होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें