फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha Tricity 300: दुनिया का पहला एयरबैग स्कूटर हुआ लॉन्च, अब एक्सीडेंट का डर होगा कम; जानें क्या है खास

Wed, 18 Mar 2026 05:12 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yamaha Tricity 300, Airbag scooter: तीन पहियों वाला स्कूटर अब और भी सुरक्षित हो गया है। दिग्गज ऑटो कंपनी Yamaha ने दुनिया का पहला एयरबैग से लैस स्कूटर Tricity 300 पेश किया है। ऑटोलिव (Autoliv) के सहयोग से विकसित यह तकनीक राइडर को टक्कर के दौरान ढाल की तरह बचाएगी। स्पोर्टी लुक, तीन पहियों का बेजोड़ संतुलन और हाई-टेक सेंसर इसे 2026 का सबसे सुरक्षित राइडिंग ऑप्शन बनाते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 9
यामाहा ट्राइसिटी 300 एयरबैग स्कूटर - फोटो : yamaha-motor
अब तक कारों में एयरबैग आम थे, लेकिन अब स्कूटर में भी यह सेफ्टी फीचर आ गया है। यामाहा ट्राइसिटी 300 के फ्रंट हिस्से में एयरबैग लगाया गया है, जिसे एडवांस सेंसर कंट्रोल करते हैं। इसमें जैसे ही कोई फ्रंटल टक्कर होती है, सेंसर तुरंत इंपैक्ट को पहचानते हैं और एयरबैग फटकर राइडर को कुशन देता है। यह सिस्टम खासतौर पर राइडर को आगे उछलने से रोकने और गंभीर चोट को कम करने के लिए बनाया गया है। इस टेक्नोलॉजी को ऑटोलिव के साथ मिलकर विकसित किया गया है, जो दुनिया की बड़ी ऑटो सेफ्टी कंपनियों में से एक है।
विज्ञापन

2 of 9
यामाहा ट्राइसिटी 300 एयरबैग स्कूटर - फोटो : yamaha-motor
ज्यादा बैलेंस और कंट्रोल
यह स्कूटर पारंपरिक दो-पहिया नहीं, बल्कि तीन पहियों वाला (LMW – लीनिंग मल्टी-व्हील) डिजाइन है। इसके आगे के दो पहिए बेहतर ग्रिप देते हैं, कॉर्नरिंग में स्कूटर झुक सकता है और खराब सड़क पर भी स्थिरता बनी रहती है। इस टेक्नोलॉजी की वजह से नए और अनुभवी दोनों राइडर्स के लिए यह ज्यादा सुरक्षित विकल्प बन जाता है।
विज्ञापन

3 of 9
यामाहा ट्राइसिटी 300 एयरबैग स्कूटर - फोटो : yamaha-motor
ब्रेकिंग और सेफ्टी टेक्नोलॉजी में बड़ा अपग्रेड
इसमें कई एडवांस सिस्टम दिए गए हैं। जैसे आईएमयू आधारित ब्रेक कंट्रोल सिस्टम, जो ब्रेकिंग को स्मार्ट तरीके से एडजस्ट करता है। इसके अलावा यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम यानी की यूबीएस, यह आगे और पीछे के ब्रेक को बैलेंस करता है। वहीं, टीसीएस मतलब की ट्रैकशन कंट्रोल सिस्टम फिसलन में कंट्रोल बनाए रखता है। इन  सबका उद्देश्य एक ही है। अचानक ब्रेक लगाने पर भी स्कूटर स्थिर रहे।

4 of 9
यामाहा ट्राइसिटी 300 एयरबैग स्कूटर - फोटो : yamaha-motor
फीचर्स: स्मार्ट और कनेक्टेड स्कूटर
यमाहा ट्राइसिटी 300 को एक स्मार्ट और कनेक्टेड स्कूटर के रूप में पेश किया गया है, जिसमें आधुनिक तकनीक का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें 4.2-इंच का टीएफटी कलर डिस्प्ले और 2.8-इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है, जो राइडिंग से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी साफ और आसान तरीके से दिखाती है। इसके साथ बिल्ट-इन गारमिन नेविगेशन मिलता है, जिससे रास्ता ढूंढना और भी आसान हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 9
यामाहा ट्राइसिटी 300 एयरबैग स्कूटर - फोटो : yamaha-motor
माई राइड एप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे राइडर को कॉल और म्यूजिक अलर्ट सीधे स्क्रीन पर मिलते रहते हैं। इसके अलावा, इसमें कीलेस स्टार्ट जैसी सुविधा दी गई है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाती है, साथ ही बड़ा स्टोरेज स्पेस सामान रखने में मदद करता है। पार्किंग ब्रेक स्कूटर को खड़े होने पर सुरक्षित रखता है, जबकि स्टैंडिंग असिस्ट सिस्टम कम स्पीड या रुकने की स्थिति में स्कूटर को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है।
विज्ञापन

6 of 9
यामाहा ट्राइसिटी 300 एयरबैग स्कूटर - फोटो : yamaha-motor
डिजाइन: ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न लुक
  • यामाहा ट्राइसिटी 300 के 2026 मॉडल को ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न लुक देने के लिए डिजाइन में अहम बदलाव किए गए हैं। इसमें नया एलईडी लाइटिंग सेटअप दिया गया है जो न सिर्फ विजिबिलिटी बेहतर करता है बल्कि स्कूटर को प्रीमियम फील भी देता है।
  • फ्रंट डिजाइन को पूरी तरह से रीडिजाइन किया गया है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा शार्प और अग्रेसिव नजर आता है। वहीं, स्प्लिट-स्टाइल टेल लैंप इसे पीछे से भी एक यूनिक पहचान देते हैं। कंपनी ने नए कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं, जिनमें मिल्की व्हाइट, जेन ग्रीन और पावर ग्रे शामिल हैं, जो इसे और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
यामाहा ट्राइसिटी 300 एयरबैग स्कूटर - फोटो : yamaha-motor
इंजन और परफॉरमेंस
ट्रिसिटी 300 में 292 cc का पावरफुल इंजन है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए बेहतरीन है।
  • पावर: 28 PS और 28.9 Nm का टॉर्क।
  • माइलेज: लगभग 30.3 kmpl।
  • ब्रेकिंग: आईएमयू आधारित ब्रेक कंट्रोल और यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम (UBS) जो अचानक ब्रेक लगाने पर भी स्कूटर को स्थिर रखता है।

8 of 9
यामाहा ट्राइसिटी 300 एयरबैग स्कूटर - फोटो : yamaha-motor
क्यों है यह स्कूटर खास? 
ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार:
  • स्कूटर सेफ्टी में पहली बार बड़ा बदलाव किया गया है।
  • रोजमर्रा के राइडर्स के लिए हाई-एंड टेक्नोलॉजी शामिल है।
  • शहरों में बढ़ती दुर्घटनाओं के बीच बड़ा कदम माना जा रहा है।
  • भविष्य में और स्कूटर्स में यह फीचर आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

9 of 9
यामाहा ट्राइसिटी 300 एयरबैग स्कूटर - फोटो : yamaha-motor
क्या यह भारत आएगा?
यह स्कूटर 2026 में यूरोप में बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा। ग्राहकों को इसमें दो विकल्प मिलेंगे, एक एयरबैग के साथ और दूसरा बिना एयरबैग के। फिलहाल भारत में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें