फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha Fascino 125 Hybrid: नई यामाहा फसिनो 125 हाइब्रिड लॉन्च, मिला नया डिजाइन और स्मार्ट हाइब्रिड फीचर्स

Thu, 16 Apr 2026 04:15 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यामाहा मोटर इंडिया ने भारत में 2026 Fascino 125 Fi Hybrid लॉन्च कर दिया है। इस अपडेट के तहत, स्कूटर को अब एक नया डिजाइन और कुछ नए अपडेट्स मिले हैं। जानें पूरी डिटेल्स।
विज्ञापन
1 of 5
2026 Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid Scooter - फोटो : Yamaha

Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने भारत में Fascino 125 Fi Hybrid (यामाहा फसिनो 125 एफआई हाइब्रिड) का अपडेटेड वर्जन पेश किया है। इस अपडेट में सबसे बड़ा बदलाव रियर सेक्शन में किया गया है, जहां टेल डिजाइन को पूरी तरह नया रूप दिया गया है।इसमें नया टेललाइट यूनिट और रिफ्रेश्ड टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जिससे स्कूटर का लुक पहले से ज्यादा शार्प हो गया है। इसके अलावा स्कूटर के बाकी हिस्सों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

विज्ञापन

2 of 5
2026 Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid Scooter - फोटो : Yamaha

इंजन और परफॉर्मेंस में क्या खास है?
नई Fascino में वही 125cc Blue Core Hybrid (ब्लू कोर हाइब्रिड) इंजन मिलता है। यह एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, 4-स्ट्रोक SOHC 2-वाल्व यूनिट है।

यामाहा का हाइब्रिड सिस्टम स्मार्ट मोटर जनरेटर (SMG) के साथ आता है। जिसमें साइलेंट स्टार्ट, स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम (SSS) और पावर असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह पावर असिस्ट शुरुआती एक्सेलेरेशन, चढ़ाई और ज्यादा वजन के दौरान अतिरिक्त मदद देता है।

विज्ञापन

3 of 5
2026 Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid Scooter - फोटो : Yamaha

हार्डवेयर और डिजाइन में क्या मिलता है?
स्कूटर के हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ सिस्टम और 21 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है।

इसकी लंबाई 1780 मिमी है, जो इसे कॉम्पैक्ट और शहर में आसानी से चलाने लायक बनाती है।

4 of 5
2026 Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid Scooter - फोटो : Yamaha

फीचर्स में क्या नया जोड़ा गया है?
टॉप वेरिएंट Fascino S में कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और आंसर बैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

कंपनी इस स्कूटर को यूनिसेक्स मॉडल के रूप में पेश करती है और इसे कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2026 Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid Scooter - फोटो : Yamaha

कौन-कौन से वेरिएंट और कलर ऑप्शन मिलते हैं?

Fascino तीन वेरिएंट में उपलब्ध है: Drum (ड्रम), Disc (डिस्क) और S (एस)।

Fascino Drum: विविड रेड, मेटैलिक ब्लैक, मेटैलिक व्हाइट
Fascino Disc: कूल ब्लू मेटैलिक, मेटैलिक लाइट ग्रीन, डार्क मैट ब्लू
Fascino S: मैट ग्रे, मैट ब्लैक 

इस मॉडल की कीमतें 76,500 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं और वेरिएंट के आधार पर 95,200 रुपये तक जाती हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें