फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बैटरी की टेंशन भूल जाइए, Xiaomi की नई इलेक्ट्रिक बाइक फुल चार्ज में चलती है 120 किमी, कीमत है बहुत कम

Wed, 29 Apr 2020 04:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Xiaomi Himo T1 Electric Moped - फोटो : Xiaomi
Xiaomi अपने स्मार्टफोन की एक बड़ी रेंज के लिए दुनिया भर में जानी जा सकती है लेकिन चीन की इस टेक कंपनी के पास कई अन्य प्रॉडक्ट हैं जो सिर्फ हाथ मे पकड़े जाने वाले उपकरणों के दायरे से अलग हैं। इसमें एयर प्यूरीफायर, वैक्यूम क्लीनर, फिटनेस बैंड, हेडफोन शामिल हैं। अब, उसने इस सूची में इलेक्ट्रिक बाइक को भी शामिल कर लिया है। कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Xiaomi Himo T1 (हिमो T1) को लॉन्च किया है। 
विज्ञापन

2 of 7
Xiaomi Himo T1 Electric Moped
कीमत
Himo T1 को हाल ही में चीन में 2,999 युआन (लगभग 32,000 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इस बाइक के 120 किलोमीटर की रेंज देने के दावे के साथ देश में काफी चर्चा शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

3 of 7
Xiaomi Himo T1 Electric Moped - फोटो : Xiaomi
बैटरी और रेंज
Himo T1 दो बैटरी ऑप्शंस के साथ आएगी। इसमें 48V वोल्टेज वाली 14,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो की 14Ah  के विकल्प के साथ 672 Wh की पावर देगा। फुल चार्ज होने पर यह बाइक 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकेगी। वहीं दूसरी बैटरी 28Ah की होगी, जो बाइक के रेंज को दोगुना कर देगी, यानी यह 120 किलोमीटर तक की रेंज देगी। 

4 of 7
Xiaomi Himo T1 Electric Moped
सस्पेंशन और ब्रेक
Xiaomi Himo T1 में फ्रंट सस्पेंशन फॉर्क और रियर में डुअल कोइलओवर सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग की बात करें तो फ्रंट और रिअर में डुअल ब्रेक सिस्टम दिया गया है। अगले पहिये में हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक और पिछले पहिये में ड्रम ब्रेक सिस्टम दिया है, जो 14 फीट तक में गाड़ी को रोक देता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Xiaomi Himo T1 Electric Moped - फोटो : Xiaomi
स्पीड
Xiaomi Himo T1 में 350W ब्रशलेस पर्मानेंट इलेक्ट्रिक मैग्नेट मोटर इस्तेमाल की है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस देती है। कंपनी ने इसमें ऐसे पार्ट्स का इस्तेमाल किया है, जो फायर रसिस्ट मैटेरियल्स से बने हैं। कंपनी ने इस बाइक में 90 एमएम के चौड़े और 8 एमएम के मोटे टायरों का इस्तेमाल किया है। माना जा रहा है कि चीन के नए मानकों के मुताबिक 55 किग्रा पर इसकी न्यूनतम टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा होगी। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 
विज्ञापन

6 of 7
Xiaomi Himo T1 Electric Moped
फीचर्स
Himo T1 में 18,000cd ब्राइटनेस वाली एलईडी हेडलाइट दी गई है, जो हाई बीम पर 15 मीटर और लो रेंज पर 5 मीटर की लाइटिंग रेंज देगी। साथ रही इसमें वन-टच स्टार्ट बटन मिलेगा। इसमें एक डिस्प्ले भी दिया गया है जिसमें बैटरी लेवल, राइडिंग मोड और स्पीड की जानकारी मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Xiaomi Himo T1 Electric Moped - फोटो : Xiaomi
लॉन्चिंग
Himo T1 के छोटे फुटप्रिंट से यह मान लेना मुनासिब होगा कि बाइक की तुलना में यह एक इलेक्ट्रिक मोपेड है। भले ही इसे किसी भी सेगमेंट में रखा जाए लेकिन इसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही रही है। Xiaomi ने चीन के बाहर के बाजारों में Himo T1 को पेश करने की किसी भी योजना का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अगर इसके उत्पाद की रणनीति पर गौर किया जाए हो, तो इसे अन्य देशों में लाने पर जल्द विचार किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें