फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The American Dream: इस कार के ऊपर उतर सकता है हेलीकॉप्टर... स्विमिंग पूल, गोल्फ कोर्स और है जैकूजी!

Wed, 08 Oct 2025 04:20 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

The American Dream Car: क्या आपने कभी ऐसी कार देखी है जिसमें स्विमिंग पूल, हेलीपैड और गोल्फ कोर्स सब कुछ हो? आप सोचेंगे कि ऐसी कार की कल्पना केवल सपने में की जा सकती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की वाकई में एक ऐसी कार मौजूद है जिसमें हेलीकॉप्टर लैंड कर सकता है। 100 फीट लंबी यह लग्जरी कार दुनिया की सबसे लंबी कार है, जिसे देखने वाला हर व्यक्ति उसकी तारीफ करते नहीं थकता।
विज्ञापन
1 of 6
100 फीट लंबी है ये कार - फोटो : Guinness World Records
अगर आपको लगता है कि एक लग्जरी कार को सिर्फ शानदार इंटीरियर, दमदार इंजन और कुछ यूनीक फीचर्स ही खास बनते हैं, तो जरा ठहरिए। आज हम आपको एक ऐसी कार के बारे में बताने वाले हैं जिसमें वो सब कुछ है जो किसी फाइव-स्टार होटल में मिलता है। इस कार में आपको केवल सोफे जैसी सीटें और लग्जरी इंटीरियर ही नहीं, बल्कि साथ में स्विमिंग पूल, जैकूजी, मिनी गोल्फ कोर्स और यहां तक कि एक हेलिपैड भी मिलता है। ये कार कोई साधारण कार नहीं, बल्कि एक चलता फिरता घर जैसा है।
विज्ञापन

2 of 6
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम - फोटो : Guinness World Records
100 फीट लंबी कार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
यहां हम जिस कार की बात कर रहे हैं उसे ‘द अमेरिकन ड्रीम’ के नाम से जाना जाता है। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से दुनिया की सबसे लंबी कार का खिताब मिला हुआ है। इसकी लंबाई 100 फीट और 1.5 इंच है। इसे 1986 में कैलिफोर्निया के मशहूर कार डिजाइनर जे ओहरबर्ग (Jay Ohrberg) ने बनाया था। पहले यह 60 फीट लंबी थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर मौजूदा आकार में तैयार किया गया और इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली।
विज्ञापन

3 of 6
कार में है बाथटब और हेलीपैड - फोटो : Guinness World Record
डिजाइन और फीचर्स हैं हैरान करने वाले
इस सुपर लिमोजीन के डिजाइन में इंजीनियरिंग का बेमिसाल नमूना देखने को मिलता है। इसमें 26 पहिए लगे हैं और इसे दो V8 इंजन चलाते हैं जो इसके आगे और पीछे लगे हैं। इस कार में स्विमिंग पूल, डाइविंग बोर्ड, जैकूजी, बाथटब, वॉटरबेड, मिनी गोल्फ कोर्स और हेलिपैड जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। खास बात यह है कि इसका हेलिपैड में करीब 5,000 पाउंड वजन का हेलीकॉप्टर उतर सकता है।

4 of 6
75 से ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं - फोटो : Guinness World Record
75 से अधिक लोगों की बैठने की क्षमता
यह कार सिर्फ लंबी ही नहीं बल्कि बेहद विशाल भी है। इसमें एक बार में 75 से ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं। इसका इंटीरियर किसी भव्य गलियारे जैसा है, जहां टीवी, फ्रिज, टेलीफोन और कई तरह की लक्जरी सुविधाएं दी गई हैं। यह बड़े इवेंट्स या शादी जैसे खास मौकों के लिए परफेक्ट लग्जरी व्हीकल साबित होती है।
विज्ञापन

5 of 6
म्यूजियम की शोभा बढ़ा रही कार - फोटो : Guinness
कबाड़ से निकाल कर दोबारा तैयार की गई
इस कार के पहले मालिक ने इसका इस्तेमाल बंद कर दिया था। कई साल तक खड़ी रहने के कारण कार जर्जर हो गई थी। बाद में माइकल डेजर (Michael Dezer) नाम के अरबपति ने इसे खरीदकर दोबारा इसकी शान लौटा दी। वे फ्लोरिडा के ओरलांडो में एक कार म्यूजियम के मालिक हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार में लगे हैं दो इंजन - फोटो : guinness world record
2 करोड़ में नई हुई कार
इस कार को फिर से तैयार करने में करीब 2.5 साल और 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपये) का खर्च आया। आज यह कार उसी म्यूजियम में खड़ी रहती है, जहां दुनियाभर से लोग इसे देखने आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें