फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festive Sales: फेस्टिव सीजन की धमाकेदार शुरूआत! नवरात्रि में 35% ग्रोथ से साथ हुई कारों की रिकॉर्डतोड़ बिक्री

Tue, 07 Oct 2025 02:00 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Navratri Vehicle Sales: इस साल नवरात्रि के दौरान पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया। फेस्टिव सीजन की शुरुआत और नए GST रेट्स के लागू होने के बाद ग्राहक जमकर वाहनों की खरीदारी कर रहे हैं। सितंबर में कुल बिक्री में भी 6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
1 of 6
ग्राहकों को मिला कम जीएसटी का फायदा - फोटो : AI
इस बार नवरात्रि के नौ दिनों में पैसेंजर व्हीकल की खुदरा बिक्री में 35% का उछाल दर्ज किया गया। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार, इस बढ़त ने सितंबर महीने की कुल वाहन बिक्री को भी मजबूती दी है। नवरात्रि के दौरान 2,17,744 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई, जो पिछले साल के 1,61,443 यूनिट्स के मुकाबले काफी अधिक है।
विज्ञापन

2 of 6
वाहनों पर घटा टैक्स - फोटो : AI
सितंबर में 6% बढ़ी कुल पैसेंजर व्हीकल सेल्स
नवरात्रि के दौरान जबरदस्त सेल्स के दम पर सितंबर में कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री 2,99,369 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 2,82,945 यूनिट्स की तुलना में 6% अधिक है। महीने के पहले तीन हफ्तों में ग्राहक नए GST 2.0 रेट्स के लागू होने का इंतजार कर रहे थे, जिससे डिमांड धीमी रही। लेकिन 22 सितंबर को नए रेट लागू होते ही बाजार में खरीदारी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

3 of 6
टू-व्हीलर सेगमेंट में सबसे ज्यादा तेजी - फोटो : AI
टू-व्हीलर सेगमेंट में सबसे ज्यादा तेजी
टू-व्हीलर रिटेल सेल्स सितंबर में 12,87,735 यूनिट्स तक पहुंच गईं, जो पिछले साल से 7% ज्यादा हैं। नवरात्रि के दौरान यह बढ़ोतरी 36% तक रही। सस्ते दाम, फेस्टिव ऑफर्स और बेहतर फाइनेंस विकल्पों ने ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रेरित किया।

4 of 6
ट्रैक्टरों की हुई दमदार बिक्री - फोटो : AI
कमर्शियल और ट्रैक्टर सेगमेंट भी रहे मजबूत
कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में सितंबर में 3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 70,254 से बढ़कर 72,124 यूनिट्स पहुंची। वहीं ट्रैक्टर बिक्री में भी 4% का उछाल आया और यह 64,785 यूनिट्स तक पहुंची। नवरात्रि के दौरान ट्रैक्टर रिटेल्स में 19% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

5 of 6
ऑटो रिटेल सेल्स में 5% की ग्रोथ - फोटो : Citroen
कुल ऑटो रिटेल सेल्स में 5% की ग्रोथ
सभी सेगमेंट मिलाकर सितंबर में कुल 18,27,337 वाहनों की बिक्री हुई, जो पिछले साल के 17,36,760 यूनिट्स की तुलना में 5% अधिक है। नवरात्रि में यह आंकड़ा 11,56,935 यूनिट्स तक पहुंच गया, यानी पिछले साल की तुलना में 34% की बढ़ोतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बढ़े नए खरीदार - फोटो : AI
ऑटो सेक्टर में नए खरीदारों की एंट्री
FADA ने उम्मीद जताई है कि यह सकारात्मक रुझान दीपावली तक जारी रहेगा। बेहतर मानसून, मजबूत खरीफ फसल और स्थिर ब्याज दरों के चलते ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में खरीदारी की क्षमता बढ़ी है। GST 2.0 के तहत सस्ती कीमतें, आक्रामक ऑफर्स और आसान फाइनेंसिंग ने नए ग्राहकों को आकर्षित किया है। कई पहली बार वाहन खरीदने वाले शोरूम तक पहुंचे हैं, जबकि पुराने ग्राहक प्रीमियम वैरिएंट की ओर झुक रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें