First Flying PAL-V Runway
- फोटो : Social Media
540 फुट का रनवे
कंपनी का कहना है कि यह कार कार्बन फाइबर, टाइटेनियम और एलुमीनियम की बनी है और इसे उड़ान भरने के लिए 540 फुट का रनवे चाहिए, वहीं लैंडिंग के लिए इसे केवल 100 फुट के रनवे की जरूरत होती है। वहीं इस कार में बाइक की तरह हैंडल दिया गया है, जिससे इसे सड़क और हवा दोनों जगहों पर कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन कार को खरीदने की एक शर्त यह होगी कि इसके खरीदार के पास पायलट और ड्राइविंग दोनों लाइसेंस होने चाहिए।