ऑडी से लेकर स्कोडा और अन्य दिग्गज कार कंपनियां भी अब इलेक्ट्रिक कार बनाने में जुट गई हैं। महिंद्रा जैसी कुछ कंपनियां इलेक्ट्रिक कार ला भी चुकी हैं, वहीं कुछ कंपनियां पुराने मॉडल्स का इलेक्ट्रिक वैरिएंट लाने की योजना बना रही हैं। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि Hummer जैसी दमदार कार का भी इलेक्ट्रिक वर्जन आ सकता है? लेकिन ऐसा हो चुका है।
विज्ञापन
2 of 5
World First Electric Hummer,
- फोटो : Kriesel Electric
ऑस्ट्रिया की स्टार्टअप कंपनी Kriesel Electric ने दुनिया की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक Hummer h1 तैयार की है। यह कार खास तौर पर हॉलीवुड एक्टर आर्नोल्ड श्वार्जनेगर के लिए तैयार की गई है। Kriesel Electric को तीन भाईयों ने मिलकर बनाया है, जिसकी शुरुआत एक छोटे से गराज से हुई। पारंपरिक कारों में इलेक्ट्रिक इंजन का इस्तेमाल करने के इनके अंदाज ने आर्नोल्ड जैसे लोगों का भी ध्यान खींचा।
विज्ञापन
3 of 5
World First Electric Hummer H1
- फोटो : Kriesel Electric
इसके बाद आर्नोल्ड ने अपनी मर्सिडीज बेंज को इलेक्ट्रिक कार में बदलने के लिए इस कंपनी को हायर किया। आर्नोल्ड ने बताया, "पिछले साल इन्होंने मेरी मर्सिडीज बेंज G-class को बदला था और अब हमर। यह कंपनी इसी तरह आगे बढ़ती रही तो जल्द ही मैं इलेक्ट्रिक प्लेन में सफर कर पाउंगा। "
4 of 5
World First Electric Hummer H1
- फोटो : Kriesel Electric
कंपनी ने इस प्रोटोटाइप इलेट्रिक हमर को दो महीने में तैयार किया है। इसमें 100kWh क्षमता वाली हाई-परफॉर्मेंस बैटरी लगी है, जो कार के आगे और पीछे लगी मोटर को पावर देती है। इंजन 490hp की पावर जेनरेट करता है। कार का वजन 3,300kg है। यह एक बार चार्ज होकर 300 किमी. चल पाएगी और इसकी अधिकतम स्पीड 120 किमी/घंटा की है।
World First Electric Hummer H1
- फोटो : Kriesel Electric
बता दें कि डीजल इंजन वाली हमर कार का इंजन काफी दमदार है, हालांकि यह बेहद कम माइलेज देने वाली कारों में से एक है। हमर के 2006 मॉडल में 6.6 लीटर V8 टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। इंजन 300hp की पावर और 705Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 4.16kpl का माइलेज देती है।