फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हेलमेट में भी मिलेगा वाइपर, बारिश में टू-व्हीलर चलाने में नहीं होगी दिक्कत

Thu, 20 Jun 2019 04:25 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
helmet wipers - फोटो : Social
बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा दिक्कत बाइक और स्कूटर चलाने वालों की होती है। क्योकिं एक तो बारिश ऊपर से हेलमेट के वाइजर पर बारिश की बूंदे विजिबिलिटी को खराब कर देती हैं, जबकि कार में विंडस्क्रीन पर वाइपर की मदद से पानी को हटाने में मदद मिलती है, सोचिये अगर यही वाइपर अगर हेलमेट में भी लग जाए तो कैसा होगा? जी हां अब हेलमेट में भी वाइजर लगा सकते हैं।  
Trending Videos
विज्ञापन

ये है इलेक्ट्रिक वाइपर

2 of 3
helmet wiper
Wipey नाम की एक कंपनी ने हेलमेट के लिए एक छोटा सा वाइपर बनाया है। यह वाइपर बैटरी से चलता है। यह ठीक उसी प्रकार काम करता है जैसे कार का वाइपर काम करता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करेगा काम

3 of 3
Electric Hemet Wiper
इस वाइपर को हेलमेट के वाइजर पर लगाया जाता है। इस डिवाइस पर लगे बटन की मदद इस वाइपर को चलाया जाता है।  इसके अलावा एक बटन हैंडलबार के लिए दिया जाता है जिसे ब्लूटूथ की मदद से मेन डिवाइस से कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एक बैटरी लगी है जो लगातार 3 घंटे तक चलती है और नार्मल इस्तेमाल पर यह 12 घंटे का बैकअप देती है। कंपनी का दावा है की इस इलेक्ट्रिक हेलमेट वाइपर को हेलमेट में लगाने के बाद 130 kmph की रफ्तार से बाइक चलाने पर भी यह नहीं निकलता। यह वाइपर 1, 3 और 6 सेकंड्स के इंटरवल के हिसाब से चलता है। इस इलेक्ट्रिक वाइपर को फुल फेस, मोडुलर और ओपन फेस हेलमेट पर आसानी से लगाया जा सकता है। इस डिवाइस की उपलब्धता और कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।  
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें