फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driving Tips: सड़क पर क्यों बनाई जाती हैं सफेद और पीले रंग की लाइन, जानें क्या होता है मतलब

Sun, 18 Sep 2022 06:38 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सड़क पर लाइन का मतलब - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में हर साल लाखों लोगों की सड़क हादसे में मौत हो जाती है। सरकार की ओर से भी कई नियम बनाए जाते हैं जिससे ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इन्हीं में से एक नियम के मुताबिक सड़कों पर सफेद और पीले रंग की लाइन बनाई जाती हैं। ड्राइविंग के दौरान इनसे मदद भी मिलती है लेकिन ज्यादातर लोगों को इनका मतलब नहीं पता होता। साथ मिलकर इस खबर में इनके मतलब को जानते हैं।
विज्ञापन

टूटी हुई सफेद लाइन

2 of 6
टूटी हुई सफेद लाइन - फोटो : सोशल मीडिया
आपने सड़क पर गौर किया होगा कि कई बार सड़क पर टूटी हुई सफेद लाइन होती है। इसका मतलब है कि यहां पर आप अगर लेन बदलना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। लेन बदलने से पहले आपको पीछे से आ रही कार या अन्य वाहन को देखना होगा और उनके जाने के बाद ही आप इंडीकेटर देकर लेन बदल सकते हैं।
विज्ञापन

लंबी सफेद लाइन

3 of 6
लंबी सफेद लाइन - फोटो : सोशल मीडिया
सड़क पर जिस जगह लंबी एक सफेद लाइन बनाई जाती हैं वहां पर आपको सिर्फ अपनी ही लेन में चलना होता है। ऐसी जगह पर आप लेन बदल नहीं सकते और सुरक्षा के कारण से आपको ऐसी जगह पर अपनी लेन छोड़कर दूसरी तरफ नहीं जाना चाहिए।

डबल सफेद लाइन

4 of 6
डबल सफेद लाइन - फोटो : सोशल मीडिया
आमतौर पर इस लाइन को वहां बनाया जाता है जहां पर एक ही सड़क पर दोनों ओर से वाहन आते-जाते हैं। ऐसी डबल सफेद लाइन का मतलब होता है कि यहां पर दोनों ओर से वाहन आ सकते हैं इसलिए आपको अपनी ही साइड पर चलना होता है।
विज्ञापन

लंबी पीली लाइन

5 of 6
लंबी पीली लाइन - फोटो : सोशल मीडिया
जिस सड़क पर लंबी पीली लाइन होती है वहां पर किसी और वाहन को ओवरटेक किया जा सकता है लेकिन पीली लाइन को पार करने की मनाही होती है। कई राज्यों में इसका अलग मतलब भी हो सकता है। जैसे तेलंगाना में इस लाइन का मतलब है कि राज्य में वाहन को ओवरटेक नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबल लंबी पीली लाइन

6 of 6
डबल पीली लाइन - फोटो : सोशल मीडिया
डबल लंबी पीली लाइन भी सड़क को दो हिस्सों में बांटती है। इसका मतलब होता है कि एक ही लेन में चलते हुए वाहन इन लाइनों को पार नहीं कर सकता। इस लाइन के ऊपर से या फिर इन्हें क्रॉस करना गलत होता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें