फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, माइलेज में नई Tata Nexon, Brezza, Venue और XUV300 में कौन है बेस्ट

Mon, 27 Jan 2020 10:48 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
tata nexon Vs Hyundai Venue Vs Mahindra XUV300 - फोटो : AmarUjala
टाटा मोटर्स ने सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन को फेसलिफ्ट करने के साथ नए बीएस6 पेट्रोल और डीजल इंजन में उतारा है। हालांकि इंजन के पावर और टॉर्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन नए इंजन के आने से टाटा नेक्सन के माइलेज में बढ़ोतरी हुई है। जानते हैं Tata Nexon के मुकाबले इस सेगमेंट की बाकी एसयूवी Ford EcoSport, Hyundai Venue और Mahindra XUV300 का कितना है माइलेज...
विज्ञापन

2 of 6
Tata Nexon Facelift - फोटो : social media

पेट्रोल में माइलेज

टाटा नेक्सन में 1.2 लीटर बीएस6 टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110 बीएचपी की पावर देता है। 6-स्पीड मैनुअल ट्रासमिशन के साथ आने वाली नेक्सन पेट्रोल का ARAI माइलेज 17.4 किमी प्रति लीटर है, जबकि 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन 110 एचपी की पावर देता है, 6-स्पीड मैनुअल ट्रासंमिशन पर इसका माइलेज 22.4 किमी प्रति लीटर है। बीएस4 से तुलना करें तो माइलेज में 0.4 किमी और 0.9 किमी प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
Mahindra XUV300-1

टाटा नेक्सन पेट्रोल-मैनुअल VS प्रतिद्वंदी कारें

टाटा नेक्सन और फोर्ड इकोस्पोर्ट ही दोनों अकेली गाड़ियां हैं, जिनके पेट्रोल और डीजल इंजन को बीएस6 में अपडेट किया गया है। वहीं तीसरी गाड़ी महिंद्रा XUV300 के केवल पेट्रोल इंजन को ही बीएस6 में अपडेट किया गया है। इनमें सबसे ईंधन बचाने वाली गाड़ी ह्यूंदै वेन्यू है, जो 17.52/18.27 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।
 
  टाटा नेक्सन फोर्ड इकोस्पोर्ट ह्यूंदै वेन्यू महिंद्रा XUV300
इंजन 1.2 टर्बो 1.5 लीटर 1.2/1.0 टर्बो 1.2 टर्बो
पावर 110 एचपी 123 एचपी 83 एचपी/120 एचपी 110 एचपी
टॉर्क 170 NM 150NM 115NM/172NM 200NM
गियरबॉक्स 6-स्पीड 5-स्पीड 5/6-स्पीड 6-स्पीड
ARAI माइलेज 17.4 किमी प्रति लीटर 15.9 किमी प्रति लीटर 17.52/18.27 किमी प्रति लीटर 17 किमी प्रति लीटर
उत्सर्जन मानक BS6 BS6 BS4/BS4 BS6

4 of 6
ford ecosport

बीएस6 में टाटा नेक्सन टॉप पर

हालांकि ह्यूंदै वेन्यू का बीएस4 इंजन ही सबसे ज्यादा माइलेज देता है। लेकिन बीएस6 की बात करें तो टाटा नेक्सन टॉप पर है। जबकि फोर्ड इकोस्पोर्ट सबसे कम माइलेज देती है। वहीं जल्द ही मारुति विटारा ब्रेजा भी पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली है, जिसके बाद हो सकता है कि उसे माइलेज के मामले में नंबर वन का ताज मिले।
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Venue First Drive - फोटो : Amar Ujala

टाटा नेक्सन डीजल-मैनुअल VS प्रतिद्वंदी कारें

डीजल इंजन की बात करें, तो माइलेज के मामले में मारुति विटारा ब्रेजा सबसे ऊपर है, जिसके बाद ह्यूंदै वेन्यू दूसरे नंबर पर और टाटा नेक्सन तीसरे नंबर पर है। वहीं पहले और दूसरे पर आने वाली विटारा ब्रेजा और वेन्यू दोनों ही बीएस4 इंजन के साथ आती हैं। लेकिन जल्द ही नेक्सन इस लिस्ट में नंबर वन होगी, क्योंकि ब्रेजा को केवल पेट्रोल यूनिट में ही उतारा जाएगा, और वेन्यू के 1.4 लीटर इंजन को 1.5 लीटर बीएस6 यूनिट के साथ अपडेट किया जाएगा। ऐसे में वेन्यू के माइलेज को बरकरार रख पाना ह्यूंदै के लिए बड़ी चुनौती होगी।
 
  टाटा नेक्सन फोर्ड इकोस्पोर्ट ह्यूंदै वेन्यू महिंद्रा XUV300 विटारा ब्रेजा
इंजन 1.5 लीटर टर्बो 1.5 लीटर टर्बो 1.4 लीटर टर्बो 1.5 लीटर टर्बो 1.3 लीटर टर्बो
पावर 110 एचपी 100 एचपी 90 एचपी 117 एचपी 90 एचपी
टॉर्क 260 NM 215 NM 220 NM 300 NM 200 NM
गियरबॉक्स 6-स्पीड 5-स्पीड 6-स्पीड 6-स्पीड 5-स्पीड
ARAI माइलेज 22.4 किमी प्रति लीटर 21.7 किमी प्रति लीटर 23.7 किमी प्रति लीटर 20 किमी प्रति लीटर 24.3 किमी प्रति लीटर
उत्सर्जन मानक BS6 BS6 BS4 BS4 BS4
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
MARUTI SUZUKI VITARA FACELIFT 2019 - फोटो : सोशल मीडिया

कीमत में कौन है सस्ती

टाटा नेक्सन और बाकी कारों की कीमतों के बारे में बात करें, तो नेक्सन की कीमतों में 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल वेरियंट में 20 हजार रुपये और ड़ीजल में 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। बीएस6 इंजन में नेक्सन पेट्रोल अभी भी बेहद सस्ती है।
 
  टाटा नेक्सन फोर्ड इकोस्पोर्ट ह्यूंदै वेन्यू महिंद्रा XUV300 विटारा ब्रेजा
पेट्रोल- MT 6.95 से 1.60 लाख रुपये 8.04 से 11.08 लाख रुपये 6.55 से 10.65 लाख रुपये 8.30 से 11.84 लाख रुपये ---
पेट्रोल- AT 8.30 से 11.20 लाख रुपये 11.43 लाख रुपये 9.40 से 11.15 लाख रुपये --- ---
डीजल-MT 8.45 से 12.10 लाख रुपये 8.54 से 11.67 लाख रुपये 7.80 से 10.89 लाख रुपये 8.69 से 12.14 लाख रुपये 7.63 से 10.04 लाख रुपये
पेट्रोल-AT 9.80 लाख से 12.70 लाख रुपये --- ---- 9.99 से 12.69 लाख रुपये 8.65 से 10.65 लाख रुपये
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें