फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: 3, 5 या 10 साल, कब बेच देनी चाहिए पुरानी कार? अच्छा दाम चाहिए तो अपनाएं ये ट्रिक

Thu, 22 May 2025 05:51 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

When To Sell Old Car: पुरानी कार को कब बेचना सही रहता है? यह सवाल लगभग हर कार मालिक के मन में आता है। सही समय पर कार बेचने से न केवल अच्छी कीमत मिलती है, बल्कि पूरी प्रक्रिया भी आसान और फायदेमंद हो जाती है।
विज्ञापन
1 of 7
पुरानी कार - फोटो : AI
कई लोग अपनी कार को लंबे समय तक चलाने की सोचते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक तय समय के बाद कार की कीमत और प्रदर्शन दोनों में गिरावट आने लगती है। ऐसे में अगर आप अपनी पुरानी कार को बेचने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए सही समय और तैयारी बेहद जरूरी है। अपनी कार की बेहतर कीमत पाने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
 
विज्ञापन

2 of 7
Old Car - फोटो : Freepik
अंदर-बाहर सही रखें सबकुछ
कार के बाहरी और अंदरूनी हिस्सों की स्थिति खरीदार पर गहरा प्रभाव डालती है। यदि बॉडी पर कोई खरोंच या डेंट नहीं है और इंटीरियर भी साफ-सुथरा है, तो उसकी वैल्यू बढ़ जाती है। थोड़े खर्च में अगर कार की पेंटिंग या सीट्स को बेहतर किया जाए, तो ज्यादा दाम मिल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कार की मेंटेनेंस - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
समय पर सर्विस कराना दिलाएगा भरोसा
गाड़ी की नियमित सर्विसिंग और जरूरी पार्ट्स की समय पर मरम्मत उसकी परफॉर्मेंस को बनाए रखती है। जब कार बिना किसी दिक्कत के चलती है, तो खरीदार का भी भरोसा बढ़ता है और वह अच्छे पैसे देने को तैयार रहता है।

4 of 7
सही रखें सर्विस हिस्ट्री - फोटो : FREEPIK
सर्विस हिस्ट्री है सबसे बड़ी ताकत
कार की पूरी सर्विस हिस्ट्री को संभालकर रखना बहुत जरूरी है। इससे खरीदार को यह समझने में मदद मिलती है कि गाड़ी कितनी मेंटेन की गई है। जब आप सभी सर्विस रिकॉर्ड, पार्ट रिप्लेसमेंट और बिल दिखाते हैं, तो खरीदार की हिचकिचाहट खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 7
पुरानी कार - फोटो : AI
पुरानी कार भी दिखे नई जैसी
अगर आपकी कार 5 साल से पुरानी है, लेकिन आप उसे अभी बेचना चाहते हैं, तो उसकी कंडीशन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। टायर, इंजन, लाइटिंग, सीट कवर और बाहरी लुक को बेहतर बनाकर आप उसकी कीमत बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
कार शोरूम - फोटो : Freepik
डिप्रिसिएशन से पहले बेचें
हर साल कार की वैल्यू घटती जाती है, जिसे डिप्रिसिएशन कहते हैं। 5 साल के बाद यह गिरावट और तेज हो जाती है। ऐसे में जब कार की हालत अच्छी हो और बीमा व रजिस्ट्रेशन अपडेट हो, तभी उसे बेचना सबसे समझदारी भरा कदम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐसे पाएं बेस्ट डील - फोटो : Freepik
सही समय पर बिक्री से मिलेगी बेस्ट डील
एक्सपर्ट्स की राय है कि अगर आप कार को बेचना चाहते हैं तो 5 साल तक चलाने के बाद ही बेच दें। जैसे-जैसे कार की उम्र बढ़ती है, उसकी डिमांड और मार्केट वैल्यू गिरने लगती है। ज्यादा पुरानी कार के लिए ग्राहक ढूंढना भी मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें