2025 Kawasaki Versys-X 300
- फोटो : Kawasaki India
2025 Kawasaki Versys-X 300: क्या नया है
लुक्स के मामले में यह बाइक अपने पुराने मॉडल जैसी ही दिखती है, लेकिन इसमें कुछ नया जोड़ा गया है जो कि नई ग्राफिक्स और ताजा कलर स्कीम है। इस बार इसमें ब्लू और व्हाइट कलर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जो इसके लुक्स को थोड़ा ताजा बनाता है। हालांकि, पहले ऐसी खबरें थीं कि बाइक की भारत में असेंबली की जाएगी, लेकिन फिलहाल इसे सीबीयू (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) के तौर पर आयात किया गया है। यानी पूरी बाइक बाहर से बनकर सीधे भारत लाई गई है।
यह भी पढ़ें - Hill Driving: पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग होती है खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण, इन पांच जरूरी बातों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज