Hyundai Aura BS6 Engine
- फोटो : Hyundai
क्या है कार सिलेंडर
आइए सबसे पहले जानते हैं कार सिलेंडर के बारे में कि यह होता क्या है। दरअसल कार सिलेंडर इंजन की जान होता है। जैसे कार को इंजन चलाता है, वैसे ही इंजन को सिलेंडर्स चलाते हैं। कह सकते हैं कि सिलेंडर्स कार इंजन के पावर हाऊस होते हैं। कार इंजन में सिलेंडर के आकार वाले इन सिलेंडर्स में पिस्टन लगे होते हैं। जब ईंधन और हवा के मिश्रण को पिस्टन के ऊपर कंबशन चैंबर में प्रज्वलित किया जाता है, तो इसे सिलेंडर और कनेक्टिंग रॉड्स के माध्यम से नीचे उतारा जाता है और यह क्रैंकशॉफ्ट को चलाता है, बिना जली गैसों को पीछे की तरफ धकेलता है।
कार सिलेंडर में ही इंजन के पिस्टन रिंग्स के अंदर क्रैंकशॉफ्ट के जरिए मूवमेंट करते हैं। अगर आपके पास 3-सिलेंडर वाली कार है, तो तीन सिलेंडर इंजन को मूवमेंट देते हैं।