फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volkswagen Virtus: फॉक्सवैगन की इस सेडान कार को मिला शानदार रिस्पॉन्स, 4 महीने में बिक्री 9000 यूनिट्स के पार

Thu, 06 Oct 2022 06:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Volkswagen Virtus - फोटो : Volkswagen
जर्मनी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने इस साल जून में अपनी ऑल-न्यू सेडान कार Volkswagen Virtus (फॉक्सवैगन वर्टस) को लॉन्च किया था। इस मिड-साइज सेडान को 4,000 से ज्यादा प्री-बुकिंग के साथ ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब कंपनी ने एलान किया है कि फॉक्सवैगन वर्टस की डिलीवरी अपने आधिकारिक लॉन्च के चार महीनों के भीतर 9,000 यूनिट्स को पार कर गई है। 
विज्ञापन

2 of 7
Volkswagen Virtus - फोटो : Volkswagen
नई फॉक्सवैगन वर्टस और ताइगुन मिड-साइज एसयूवी की वजह से, जर्मन कार निर्माता की भारतीय सहायक कंपनी ने सितंबर 2022 में 4,103 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें 60 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, फॉक्सवैगन वर्टस को इस साल जून में प्रीमियम मिड-साइज सेडान सेगमेंट में उतारा गया था। नई फॉक्सवैगन वर्टस वीडब्ल्यू ग्रुप के इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत इस जर्मन कार निर्माता का भारतीय बाजार में दूसरा उत्पाद है, जबकि पहला उत्पादन ताइगुन मिड-साइज एसयूवी है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
Volkswagen Virtus - फोटो : Volkswagen
इंजन और पावर
Volkswagen Virtus दो अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। इसमें एक 1.5-लीटर TSI EVO इंजन जिसमें ACT मिलेगा और एक 1.0-लीटर TSI इंजन है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर और 7-स्पीड डीएसजी शामिल हैं। परफॉर्मेंस लाइन वैरिएंट 150 PS का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। जबकि डायनेमिक लाइन वैरिएंट 115 PS का पावर और 178 Nm का टार्क जेनरेट करेगा। 

4 of 7
Volkswagen Virtus - फोटो : Volkswagen
सेगमेंट में सबसे बड़ी
साइज की बात करें तो फॉक्सवैगन वर्टस की लंबाई 4,561 mm, चौड़ाई 1,752 mm और व्हीलबेस 2,651 mm है। फॉक्सवैगन का दावा है कि ऑल न्यू वर्टस सेडान अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी है। यह दो अलग-अलग ट्रिम्स - डायनामिक लाइन और परफॉर्मेंस लाइन में उपलब्ध है।
विज्ञापन

5 of 7
Volkswagen Virtus - फोटो : Volkswagen
शानदार फीचर्स
इस सेडान कार में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। स्टाइल और फीचर्स के लिहाज से कार एक प्रीमियम फील देती है। डैशबोर्ड में 20.32 सेमी डिजिटल कॉकपिट, एक बड़ा 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील मिलता है। डुअल-टोन इंटीरियर थीम के साथ इसमें रेड एक्सेंट्स दिए गए हैं, जो इसके स्पोर्टी लुक में इजाफा करते हैं। इसमें कई कनेक्टिविटी फीचर्स और केबिन के अंदर आठ-स्पीकर ऑडियो सिस्टम मिलता है। यह सेडान काफी आरामदायक है और इसमें पीछे की तरफ यात्रियों के लिए काफी जगह है। विंडो का बड़ा साइज और सेगमेंट में सबसे बड़ा 521 लीटर का बूट स्पेस लंबी यात्राओं के लिए वर्टस को पसंदीदा ऑप्शन बना सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Volkswagen Virtus Airbag - फोटो : Volkswagen
40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स
फॉक्सवैगन का दावा है कि Virtus सेडान कार 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, मल्टी-कॉलिजन ब्रेक, हिल होल्ड कंट्रोल, टायर प्रेशर डिफ्लेशन वार्निंग (टायर पंचर चेतावनी) सहित 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। फॉक्सवैगन का दावा है कि दरवाजों में साइड इफेक्ट प्रोटेक्शन बीम और इंपैक्ट-एब्सॉर्बिंग बॉडी कंपोनेंट्स इसे ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Volkswagen Virtus - फोटो : Volkswagen
कितनी है कीमत
फॉक्सवैगन इंडिया ने हाल ही में अपनी सभी कारों की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। कीमतों में इजाफे के बाद, वर्टस की कीमत इस समय 11.32 लाख रुपये से 18.42 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें