फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volkswagen Price Hike: भारत में फॉक्सवैगन Taigun, Tiguan और Virtus हुईं महंगी, जानें पूरी नई प्राइस लिस्ट

Thu, 06 Oct 2022 08:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने अपने प्रॉडक्ट लाइन-अप के लिए कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। जिसमें Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) कॉम्पैक्ट एसयूवी, Tiguan (टिगुआन) मिड-साइज एसयूवी और Virtus (वर्टस) सेडान शामिल हैं। फॉक्सवैगन का दावा है कि कीमतों में उछाल के पीछे बढ़ती इनपुट लागत प्रमुख कारण है। 
विज्ञापन

2 of 6
Volkswagen Tiguan - फोटो : Volkswagen
Volkswagen Tiguan
सिंगल एलिगेंस वैरिएंट में उपलब्ध Volkswagen Tiguan की कीमत में 71,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 33.50 लाख रुपये है।
 
VW Tiguan वैरिएंट नई कीमत (रुपये) कितनी बढ़ी कीमत
Elegance 33.50 लाख 71,000 रुपये
विज्ञापन

3 of 6
ताइगुन एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया
Volkswagen Taigun
Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) को 4 ट्रिम लेवल - कम्फर्टलाइन, हाईलाइन, टॉपलाइन और जीटी में पेश किया जाता है। इसके साथ ही कंपनी ने कॉम्पैक्ट एसयूवी का एनिवर्सरी एडिशन भी लॉन्च किया है। जहां टॉपलाइन एटी और जीटी प्लस वैरिएंट्स की कीमत में 26,000 रुपये और 11,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं बाकी वैरिएंट्स 16,000 रुपये महंगे हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि फॉक्सवैगन ने Taigun Anniversary Edition (ताइगुन एनिवर्सरी एडिशन) की कीमतों में 30,000 रुपये की कटौती की है। फॉक्सवैगन ताइगुन की कीमत अब बेस मॉडल के लिए 11.56 लाख रुपये और टॉप-स्पेक जीटी प्लस वैरिएंट के लिए 18.71 लाख रुपये है। 

4 of 6
Volkswagen Taigun Anniversary Edition - फोटो : Volkswagen
Volkswagen Taigun की वैरिएंट्स के आधार पर कीमत:
 
VW Taigun वैरिएंट नई कीमत (रुपये) कितनी बढ़ी कीमत (रुपये)
Comfortline 11.56 लाख 16,000
Highline 13.56 लाख 16,000
Highline AT 14.96 लाख 16,000
Topline 15.66 लाख 16,000
Anniversary Edition 15.40 लाख 30,000 (सस्ती हुई)
GT 15.96 लाख 16,000
विज्ञापन

5 of 6
Volkswagen Virtus - फोटो : Volkswagen
Volkswagen Virtus
Volkswagen Virtus (फॉक्सवैगन वर्टस) सेडान 6 वैरिएंट्स- कम्फर्टलाइन, हाईलाइन, हाईलाइन एटी, टॉपलाइन, टॉपलाइन एटी और जीटी प्लस में उपलब्ध है। एसयूवी के बेस वैरिएंट की कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि टॉप-स्पेक जीटी प्लस वैरिएंट की कीमत 50,000 रुपये बढ़ गई है। नई वर्टस अब 11.32 लाख रुपये से 18.42 लाख रुपये के प्राइस रेंज में आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Volkswagen Virtus 2022 - फोटो : Volkswagen
Volkswagen Virtus की वैरिएंट्स के आधार पर कीमत:
 
VW Virtus वैरिएंट नई कीमत (रुपये) कितनी बढ़ी कीमत (रुपये)
Comfortline 11.32 लाख 10,000
Highline 13.18 लाख 20,000
Highline AT 14.48 लाख 20,000
Topline 14.70 लाख 28,000
Topline AT 16.00 लाख 28,000
GT Plus 18.42 लाख 50,000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें