फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही इन कारों और SUV का ‘फेस’ होगा लिफ्ट, नए फीचर्स और लुक के साथ होंगी लॉन्च

Thu, 04 Jul 2019 03:26 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
Maruti Suzuki Facelift - फोटो : सांकेतिक
ऑटो सेक्टर के लिए यह एक राहत भरी खबर हो सकती है कि इस साल कई कंपनियां अपने मौजूदा मॉडल्स के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली हैं। कंपनियों को उम्मीद है कि मॉडल्स के अपग्रेड वर्जन आने से उनकी वित्तीय सेहत सुधरेगी, साथ ही कारों की बिक्री में उम्मीद के मुताबिक सुधार आएगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीने से ऑटो कंपनियों की बिक्री जबरदस्त गिरावट आई है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा

2 of 12
विटारा ब्रेजा - फोटो : भास्कर सिंह
मारुति विटारा ब्रेजा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है और इस सेगमेंट में नंबर वन है। वहीं ह्यूंदै वेन्यू और महिंद्रा XUV 300 के आने से ब्रेजा की बिक्री पर काफी असर पड़ा है। 21 मई को लॉन्चिंग के बाद से ही पिछली 22 जून तक वेन्यू की बुकिंग 33 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। ये दोनों ही कारें पेट्रोल इंजन में मौजूद है, जबकि विटारा ब्रेजा केवल डीजल इंजन के साथ आती है। ऐसे में मारुति इस कार को पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मारुति ब्रेजा में सनरूफ और साइड एयरबैग्स लॉन्च कर सकती है। 2015 में लॉन्चिंग के बाद से ब्रेजा में यह मिडलाइफ मेकओवर होगा। सनरूफ और साइड एयरबैग्स ये दोनों ही फीचर कॉम्पैक्ट सेगमेंट की एसयूवी में काफी पापुलर हैं। गौरतलब है कि ह्यूंदै वेन्यू, फोर्ड इकोस्पोर्ट और महिन्द्रा एक्सयूवी300 में ये फीचर पहले से ही मौजूद हैं।  
 
विज्ञापन

टाटा नेक्सन

3 of 12
Tata Nexon Orange
यह टाटा की अब तक सबसे ज्यादा कामयाब एसयूवी है। साथ ही यह इंडिया की सबसे सुरक्षित गाड़ी भी है। साल 2017 में इसे लांच किया गया था, इसने फोर्ड की एकोस्पोर्ट को भी पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में टाटा ने नेक्सन को ग्राहकों की डिमांड के मुताबिक अपडेट किया था। नेक्सन के वेरियंट्स वाइज अपडेटेड फीचर्स की बात करें, तो टाटा नेक्सन XZ+ और XZA+ में रिअर सीट्स पर नए पावर आउटलेट्स के साथ डोर ट्रिम का रंग सैटिन क्रोम से बदलकर पियानो ब्लैक ग्लॉसी फिनिश दी गई है। वहीं XT, XZ, XZ+ और XZA+ में नई रूफ रेल्स मिलेंगी। इसके अलावा कंपनी जल्द ही इसका फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। नेक्सन को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
 

रेनो डस्टर

4 of 12
Renault Duster 2019
फ्रेंच ऑटोमेकर रेनो अपनी एसयूवी डस्टर को अपडेट करने जा रही है। कंपनी भारत में 8 जुलाई को फेसलिफ्ट डस्टर लॉन्च करेगी। कंपनी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी भी दी है। नई डस्टर में नए डिजाइन वाली बोल्ड क्रोम ग्रिल, नए डिजाइन वाले बोनट, फ्रंट बंपर और नए हेडलैम्प्स दिये हैं। इसके अलावा नए फेसलिफ्ट में नई रूफ रेल्स, पीछे वाले गेट पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए हैं। वहीं, सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, स्पीड वॉर्निंग अलार्म, पार्किंग सेंसर्स और एबीएस सभी वेरियंट्स में स्टैंडर्ड मिलेंगे। इसके अलावा रेनो नई डस्टर में मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन देगी, लेकिन यह इंजन बीएस6 उत्सर्जन मानक वाला होगा।
 
विज्ञापन

मारुति अर्टिगा क्रास

5 of 12
Maruti ertiga cross sport
कुछ समय पहले मारुति सुजुकी ने अपनी नई MPV अर्टिगा को लांच किया था और अब कंपनी अर्टिगा में फिर से बड़े बदलाव करने जा रही है। कंपनी जल्द ही Ertiga Cross मॉडल लांच करने की तैयारी कर रही है। बेहतर माइलेज के लिए कंपनी इसमें SHVS माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल करेगी। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नया मॉडल ज्यादा प्रीमियम होगा। वही इसके एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। कयास लगाये जा रहे हैं कि कंपनी इसे इस साल फेक्टिव सीजन में लांच कर सकती है।  
 
विज्ञापन

महिंद्रा मराजो

6 of 12
Mahindra Marazzo DC Design - फोटो : Mahindra Marazzo
महिंद्रा ने अपनी एमपीवी कार मराजो को केवल डीजल इंजन के साथ ही लांच किया था, लेकिन पेट्रोल इंजनों की बढ़ती लोकप्रियता के चलते मराजो को जल्द ही पेट्रोल इंजन के साथ लांच किया जाएगा। महिंद्रा अगले 3-4 महीनों में अपनी कारों में बीएस6 इंजन देना शुरू करने वाली है। कंपनी मराजो का पेट्रोल वेरियंट इस साल त्यौहारी सीजन दीपावली के आसपास लांच कर सकती है। महिंद्रा मराजो में बीएस-6 मानक वाला 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो 120 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा और यह 17.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।
 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी S-Cross

7 of 12
Maruti Suzuki S-Cross Singapore
मारुति की क्रॉसओवर एस-क्रॉस फिलहाल विटारा ब्रेजा की तरह डीजल इंजन में ही आती है। एस-क्रॉस का फेसलिफ्ट 2017 में लांच किया गया था। इसके बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। एस-क्रॉस में सियाज का 1.5 लीटर का SHVS पेट्रोल इंजन लगाया जाएगा, जो 104.7 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। अभी तक एस-क्रॉस में फिएट वाला 1.3 लीटर का DDiS पावरट्रेन इंजन आता था, लेकिन अप्रैल 2020 से नई बीएस-6 उत्सर्जन मानक लागू होने के बाद यह इंजन बंद किया जाएगा। नए इंजन के साथ S-Cross में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 4 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक यूनिट दी जा सकती है।   
 

टाटा हैरियर

8 of 12
Tata Harrier delivery
टाटा हैरियर केवल डीजल इंजन के साथ ही आती है। मौजूदा टाटा हैरियर कार में Kryotec 2.0 का इंजन दिया गया है, जिसे भविष्य के BSVI उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। अब टाटा हैरियर में पेट्रोल इंजन देने की तैयारी कर रही है। हैरियर में टाटा इन-हाउस 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल पेट्रोल इंजन दे सकती है, यह इंजन 140 पीएस की पावर देगा। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आएगा। बाद में इसमें डुअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ भी लांच किया जा सकता है। इस इंजन को 2020 के मध्य में लांच किया जा सकता है और यह बीएस-6 मानक वाला होगा। वहीं यह इंजन 7 सीटर हैरियर यानी बुजार्ड में भी लगा होगा। 
 

टाटा टियागो

9 of 12
Tata Tiago NRG 2019 - फोटो : Youtube
टाटा मोटर्स ने मई महीने में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार टाटा टियागो को नए सेफ्टी फीचर्स के साथ अपग्रेड किया था। टियागो में भारत न्यू व्हीकल सेफ्टी एसेसमेंट प्रोग्राम (BNVSAP) मानकों के तहत सभी वैरियंट में एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमांडर और ट्विन एयरबैग का फीचर दिए थे। वहीं टाटा मोटर्स अब टियागो का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है। टाटा मोटर्स बीएस-6 मानकों को देखते हुए छोटी कारों में टर्बो डीजल इंजन बंद कर सकती है। जिसके बाद टियागो, टिगोर और एनआरजी में आने वाला 1.1 लीटर का 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन बंद किया जा सकता है। वहीं कंपनी 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन देना जारी रखेगी। 1.2 लीटर इंजन 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी ऑप्शन में आता है। वहीं इसका पेट्रोल इंजन सबसे ज्यादा 23.84 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
 

मारुति सुजुकी इग्निस

10 of 12
Maruti Suzuki Ignis
मारुति सुजुकी की इग्निस प्रीमियम एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट की कार है, मारुति सुजुकी ने इग्निस को पहले 2016 में ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। मारुति नेक्सा शोरूम्स के जरिए बलेनो, सियाज, एस-क्रॉस और इग्निस को बेचती है। मारुति ने इसी साल फरवरी के आखिर में अपनी इस हैचबैक कार को अपग्रेड किया था और इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट, को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए थे। वहीं कंपनी अब ऑल्टो, स्विफ्ट, डिजायर और बलेनो के बाद इग्निस को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। मारुति सुजुकी इग्निस में 1.2 लीटर का VVT पेट्रोल इंजन दिया है जो 82 पीएस की ताकत और 113 एनएम तक टॉर्क पैदा करता है।
 

टाटा टिगोर

11 of 12
Tata tigor facelift
हाल ही में टाटा ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर बेस्ड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की थी, हालांकि फिलहाल केवल इसे टैक्सी के लिए लॉन्च किया गया है। इससे पहले जून में ही टाटा ने टिगोर ऑटोमैटिक में दो नए वेरियंट XMA और XZA + भी लॉन्च किये थे। खबरें हैं कि बीएस6 मानकों के चलते टाटा मोटर्स अपनी एंट्री लेवल हैचबैक टियागो और टिगोर में आ रहे 1.05 लीटर डीजल इंजन को बंद कर सकती है। कंपनी बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ टिगोर को इस साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है।
 
विज्ञापन

निसान माइक्रा

12 of 12
Nissan Micra
निसान ने आधिकारिक तौर पर नई जेनरेशन माइक्रा को कुछ साल पहले लांच किया था, जिसे एडवांस वी-प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था। लेकिन कंपनी ने इस मॉडल को भारत में लांच नहीं किया। वहीं जैपनीज कार कंपनी निसान के नए मॉडल को उसी डिजाइन थीम पर भारत में लांच कर सकती है। नई हैचबैक में मॉडर्न इंटीरियर के साथ कई नए फीचर होंगे। हालांकि नई हैचबैक के इंजन के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मैनुअल और ऑटो गियरबॉक्स के साथ  पेट्रोल में लांच की जा सकती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें